खेती के साथ पशुपालन कमाई का अच्छा विकल्प, अररिया के किसान ने बताया कितना हो रहा लाखों में मुनाफादिलखुश कुमार झा अररिया बिहार: अररिया: बिहार में अररिया जिले के ग्रामीण क्षेत्रों के किसान बड़े पैमाने पर भैंस,बकरी पालन करते हैं.भैस गाय बकरी पालन पशुपालकों के लिए एक बेहतर विकल्प है, क्योंकि इसमें कम पूंजी में अधिक लाभ कमाया जा सकता है. इसे गरीब
एक सीजन में लाखों की कमाई
भैंस, गाय और बकरी पालन पशुपालकों के लिए कम समय में अच्छा मुनाफा देने वाला व्यवसाय है. पशुपालक दूध उत्पादन के साथ-साथ पशुओं के बच्चों की बिक्री कर भी अच्छी कमाई कर सकते हैं. आज हम आपको ऐसे ही एक किसान की कहानी बता रहे हैं, जिन्होंने सीमित संसाधनों से शुरुआत कर लाखों रुपये की कमाई का रास्ता बनाया है.
धीरे-धीरे व्यवसाय को आगे बढ़ाया
अररिया जिले के रानीगंज प्रखंड अंतर्गत बरहड़ा गांव के किसान शंकर यादव ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि उन्होंने लगभग 15 वर्ष पहले पशुपालन के क्षेत्र में कदम रखा था. शुरुआत में उन्होंने भैंस, गाय और बकरी पालन शुरू किया और धीरे-धीरे इस व्यवसाय को आगे बढ़ाया. वर्तमान समय में वे 5 भैंस और 2 गाय का पालन कर रहे हैं.
2 लाख रुपये की कमाई घर बैठे
शंकर यादव बताते हैं कि एक भैंस एक सीजन में एक बच्चा देती है, जिसकी बिक्री करीब 20 से 30 हजार रुपये तक हो जाती है. इस तरह पशुओं के बच्चों की बिक्री से भी उन्हें अच्छी आमदनी होती है. उन्होंने बताया कि केवल भैंस पालन से ही वह सालाना करीब 2 लाख रुपये की कमाई घर बैठे कर लेते हैं.
दूध की रहती है अच्छी मांग
किसान शंकर यादव का कहना है कि बाजार में भैंस के दूध की हमेशा अच्छी मांग बनी रहती है. भैंस का दूध बच्चों और बड़ों दोनों के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. उन्होंने बताया कि एक भैंस प्रतिदिन करीब 5 से 10 लीटर दूध देती है. स्थानीय व्यापारी उनके घर से ही दूध खरीद लेते हैं, जो 50 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिकता है.
वर्तमान में वे रोजाना करीब 40 से 45 लीटर दूध बेच रहे हैं, जिससे नियमित आमदनी हो रही है. इसके अलावा शंकर यादव अपनी तीन से चार एकड़ जमीन पर अलग-अलग मौसम में विभिन्न प्रकार की खेती भी करते हैं. खेती और पशुपालन को मिलाकर वह हर सीजन में लगभग 6 लाख रुपये से अधिक की कमाई कर रहे हैं. शंकर यादव की यह सफलता कहानी अन्य किसानों के लिए प्रेरणा है, जो खेती के साथ पशुपालन को अपनाकर अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करना चाहते हैं.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.