भैंस और बकरी पालन पशुपालकों के लिए अच्छा विकल्प है. वह बकरी बेचकर या बकरी के दूध का उत्पादन करके कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बता रहे हैं, जिसने 05 भैंस से अपने पशुपालन की शुरुआत की.
1 सीजन में कमा रहे लाखों रुपए
भैंस और बकरी पालन पशुपालकों के लिए अच्छा विकल्प है. वह बकरी बेचकर या बकरी के दूध का उत्पादन करके कम समय में अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बता रहे हैं, जिसने 05 भैंस से अपने पशुपालन की शुरुआत की और अब सीजन में करीब 1-2 लाख रुपए की कमाई कर रहे हैं.
कम लागत में अच्छा व्यवसाय
अररिया जिले रानीगंज प्रखंड अंतर्गत बरबनना पंचायत के किसान, राजेन्द्र प्रसाद यादव ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि लगभग 25 साल पहले पशुपालन में भैंस-गाय और बकरी पालन शुरू किया था. राजेन्द्र प्रसाद यादव के मुताबिक बताया कि इस व्यवसाय को कम लागत में शुरू किया जा सकता है. वर्तमान में वह 5 भैंस एवं 2 बैल और गाय का पालन कर रहे हैं. उनके मुताबिक एक भैंस एक सीजन में एक बच्चे देती है, जिसे वो बेचते भी हैं. उसकी बिक्री लगभग 25-30 हजार रुपए में होती है. उन्होंने बताया कि इस भैंस पालन से वह सालाना घर बैठे 2 लाख रुपए आसानी से कमा ले रहे हैं.
मार्केट में रहती है दूध की डिमांड
किसान यादव बताते हैं कि जब भैंस का बच्चे को बेचते हैं तो इसकी अधिक मांग भी होती है. भैंस के बच्चा की बिक्री से भी अच्छा मुनाफा होता है. उन्होंने यह भी बताया कि भैंस का दूध बच्चों एवं बड़ों के लिए के लिए बहुत फायदेमंद होता है और इससे भी अच्छी कमाई होती है.
पशुपालन और खेती से अच्छी कमाई
वहीं, अररिया जिले के ही रहने वाले किसान किशोर यादव ने लोकल 18 से बातचीत में बताया कि एक भैंस लगभग 5-8 लीटर दूध देती है. उन्होंने बताया कि लोकल व्यापारी को वो दूध 50 रुपये लीटर के हिसाब से बेचते हैं. वह रोजाना लगभग 40-50 लीटर दूध बेचकर बढ़िया कमाई अर्जित करते हैं. साथ ही, वह अपने तीन-चार एकड़ जमीन पर हर सीजन में अलग-अलग प्रकार के खेती करते हैं, इससे भी वो अच्छा मुनाफा कमाते हैं. किशोर पशुपालन और खेती-बाड़ी से सीज़न में लगभग 6 लाख रुपए से अधिक की कमाई अर्जित करते हैं. कुल मिलाकर अररिया के किसान पशुपालन और खेती से अच्छी कमाई कर रहे हैं.
About the Author
न्यूज़18इंडिया में कार्यरत हैं. आजतक से रिपोर्टर के तौर पर करियर की शुरुआत फिर सहारा समय, ज़ी मीडिया, न्यूज नेशन और टाइम्स इंटरनेट होते हुए नेटवर्क 18 से जुड़ी. टीवी और डिजिटल न्यूज़ दोनों विधाओं में काम करने क…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.