चंबा के लिए निकली अप्लाइड फॉर स्कोर्पियो दूसरी गाड़ी से टकराई।
हिमाचल सरकार द्वारा कृषि उपज विपणन समिति (APMC) चंबा के लिए खरीदी गई गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया है। APMC चंबा के चेयरमैन के लिए ली गई स्कोर्पियो गाड़ी HP-48-A-2843 नंबर की कार से टकरा गई। इससे दोनों गाड़ियों के अगले हिस्से को हल्की क्षति पहुंची है। अच
सूचना के अनुसार- यह एक्सीडेंट चंबा जाते वक्त कांगड़ा के नूरपुर के आसपास हुआ। सरकारी गाड़ी को APMC का ड्राइवर चला रहा था। APMC की गाड़ी एप्लाइड फॉर है। इसकी शोरूम प्राइस 19 लाख रुपए है। हादसे के बाद ड्राइवर गाड़ी को मरम्मत के लिए पठानकोट ले गया है।
APMC चंबा के सेक्रेटरी भानु प्रताप ने बताया कि गाड़ी को हल्का नुकसान हुआ है।
सरकार ने 9 चेयरमैन के लिए खरीदी गाड़ियां
बता दें कि राज्य सरकार की अनुमति के बाद 9 जिलों में APMC चेयरमैन को गाड़ियां ली गई हैं। आर्थिक संकट के बीच खरीदी गई इन गाड़ियों को लेकर सोशल मीडिया में बवाल मचा हुआ है। लोग सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। इस बीच APMC चेयरमैन की एप्लाइड फॉर गाड़ी का एक्सीडेंट हो गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.