- कॉपी लिंक
हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव ने भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह पर पलटवार किया है। अंजलि राघव ने कहा कि अक्षरा सिंह ने ही पवन सिंह को बढ़ावा दिया और वे दोनों स्टेज पर सबके सामने किस करते थे।
दैनिक भास्कर से बातचीत में अंजलि ने कहा, “जब पवन सिंह ने अक्षरा सिंह को छोड़ा, तब वह उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाईं और अब वह ज्ञान दे रही है कि मैं होती तो उठाकर फेंक देती।”
लखनऊ में एक प्रोग्राम के दौरान पवन सिंह ने अंजलि राघव की कमर पर टच किया था। इसे लेकर काफी कॉन्ट्रवर्सी भी हुई थी। बाद में हरियाणवी एक्ट्रेस ने भोजपुरी फिल्मों में काम करने से तौबा कर लिया था।
एक पॉडकास्ट के दौरान इसपर प्रतिक्रिया देते अक्षरा ने कहा था, “अगर कोई आपको छूता है, तो आपको तुरंत रिएक्शन देना चाहिए। मैं अंजलि की जगह होती तो उठाकर पटक देती। वो नीचे दिखाई देते। यहां लड़की की गलती है।”

29 अगस्त 2025 को लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने अंजलि राघव की कमर पर टच किया था।
अब जानिए अंजलि राघव ने क्या कहा….
पॉडकास्ट में बैठकर लैक्चर दे रही
अंजलि राघव ने कहा-
अक्षरा सिंह का कहना है कि लड़की की गलती थी। उन्हें पता ही नहीं उस दिन हुआ क्या था। आधी-अधूरी जानकारी के साथ वह पॉडकास्ट में बैठकर लेक्चर दे रही हैं। पवन सिंह ने उनके साथ इतना कुछ गलत किया, तब तो उन्होंने कुछ नहीं किया। पवन सिंह की पत्नी ने भी बताया था कि अक्षरा प्रेग्नेंट हो गई थी।

स्टेज पर किस कर लेते थे
अजंलि ने आगे कहा, “सबसे ज्यादा तो अक्षरा सिंह ने ही पवन सिंह को बढ़ावा दिया। पवन सिंह जो स्टेज पर हरकतें करते हैं, उसे अक्षरा सिंह ने ही बढ़ावा दिया। स्टेज पर किस कर लेते थे, गोद में उठाते थे।
माना कि ये लोग कपल थे, लेकिन पब्लिक के सामने करना गलत है। अब ज्ञानवती बन रही है। इसी के बाद ये चीजें आगे बढ़ रही हैं। पवन सिंह ने शादी नहीं की, छोड़ दिया फिर भी वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाई।”

एक कार्यक्रम के दौरान अक्षरा सिंह को गोद में उठाते पवन सिंह। (फाइल) इन्हीं वीडियो को लेकर अंजलि राघव ने कहा कि पवन सिंह अक्षरा को गोद में उठा लेते थे।
अक्षरा की वजह से रिश्ता खराब हुआ
अंजलि ने कहा, “पवन सिंह की पत्नी ने आरोप लगाए कि अक्षरा सिंह की वजह से ही उनका रिश्ता खराब हुआ। ये बोलना बहुत आसान है कि ‘मैं होती तो ये कर देती।’ तुम तो कुछ कर ही नहीं पाई। स्टेज पर गंदगी फैलाकर अब ज्ञान दे रही है। फिल्मों से लेकर लोगों के सामने स्टेज पर गंदी हरकतें कीं। इन सब की शुरुआत तुम कर चुकी हो, अब तुम शरीफ बनकर दिखा रही हो।”
मेरी परमिशन के बिना टच किया
अंजलि राघव ने आगे कहा, “पवन सिंह का वह टच मेरे लिए बेड था, क्योंकि वह मेरी परमिशन के बिना था। हम किसी लड़की से पहली बार मिलते हैं तो ऐसे नहीं करते। अक्षरा सिंह पवन सिंह के साथ कंफर्टेबल हो जाती थी, ये गलत है।
मेरा अगर बॉयफ्रेंड हो तो मैं स्टेज पर कभी ऐसे नहीं करूंगी, क्योंकि पब्लिक हमें आइडल मानती है। बच्चे हमें देखकर ही सीखते हैं। इसलिए हमें सोच-समझकर चीजें करनी चाहिए।”
हरियाणा-पंजाब में ऐसा नहीं होता
उन्होंने आगे कहा, “हरियाणा और पंजाब की इंडस्ट्री में ऐसा कभी नहीं हुआ कि कभी किसी लड़की को स्टेज पर किस किया हो या गोद में उठा लिया हो। मैंने ऐसा कभी नहीं देखा। भोजपुरी इंडस्ट्री में बहुत आम है। ये कह रहे थे कि कमर पर ही तो हाथ लगाया है।
मतलब, अगर लड़की से रेप हो जाए तो बड़ी बात है, बाकी सब नॉर्मल है। मैं पूरी भोजपुरी इंडस्ट्री को गलत नहीं कह रही। मैं शॉर्ट ड्रेस पहनती हूं, लेकिन वल्गर नहीं पहनती। ऐसे लोगों को मैं जवाब नहीं देती।”

लखनऊ में पवन सिंह ने कमर पर टच किया
29 अगस्त 2025 को लखनऊ में एक म्यूजिक शो के दौरान अंजलि राघव और पवन सिंह ने एक साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस दी थी। इसी परफॉर्मेंस के दौरान पवन सिंह ने अंजलि की कमर पर गलत तरीके से छुआ, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
अंजलि ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बताया कि वह मानसिक रूप से बहुत परेशान हैं और यह हरकत अप्रत्याशित थी। उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा भी कर दी। इस विवाद के बाद पवन सिंह ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी पोस्ट कर माफी मांगी।
उन्होंने लिखा,
मेरा इरादा गलत नहीं था, अगर अंजलि जी को बुरा लगा तो मैं क्षमा मांगता हूं। हम कलाकार हैं और एक-दूसरे का सम्मान करते हैं।

पवन सिंह का अक्षरा की कमर में हाथ डालते वीडियो वायरल
भोजपुरी स्टार पवन सिंह का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह की कमर में हाथ डाले नजर आ रहे हैं। वीडियो में अक्षरा सिंह काली ड्रेस में दिखाई दे रही हैं और पवन सिंह के साथ झूमती नजर आ रही हैं।
सोशल मीडिया पर वायरल यह वीडियो उस समय का बताया जा रहा है, जब दोनों के बीच अफेयर की चर्चाएं जोरों पर थीं। इस वीडियो को लेकर एक बार फिर चर्चाएं तेज हो गई हैं। पूरी खबर पढ़िए…
पवन सिंह-अक्षरा की पुरानी तस्वीरें…

एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह ने स्टेज पर अक्षरा को किस किया था।

एक कार्यक्रम के दौरान पवन सिंह अक्षरा सिंह की कमर में हाथ डाले नजर आए थे।
गाने के जरिए भी अक्षरा ने पवन सिंह पर किया था तंज
बीते साल दिसंबर में अक्षरा सिंह का एक गाना लॉन्च हुआ। जिसके बोल हैं… दगाबाजी करे वाला रंगबाजी ना करे। गाने के वीडियो में एक शख्स अक्षरा सिंह की कमर छूता है।
जिसके बाद एक्ट्रेस उसे जोर से थप्पड़ जड़ती हैं। उस वक्त चर्चा थी कि अक्षरा ने इशारों-इशारों में ये जवाब पवन सिंह को दिया है। पूरी खबर पढ़ें।

ये तस्वीर अक्षरा सिंह के गाने के वीडियो की है, जिसमें कमर छूने पर एक्ट्रेस युवक को थप्पड़ मारती है।
——————————–
ये खबर भी पढ़ें :-
पवन सिंह पर भड़कीं अक्षरा, कहा-10 जगह मुंह मारता है:क्या जिंदगी भर मेरे साथ चिपका रहेगा; खेसारी ने काजल के साथ गलत किया

भोजपुरी स्टार पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने बिना उनका नाम लिए उनपर जोरदार हमला किया है। अक्षरा सिंह ने पवन सिंह के साथ पुराने रिश्तों पर कहा, “इस बात को जमाना बीत चुका है। मुझे भी अपना जीवन बसाना है। एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती।” पढ़ें पूरी खबर…
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
