Last Updated:
उन्होंने आगे कहा कि अब ऐसे में जब पशु ये भोजन करते हैं तो उन्हें बीमारी होने का डर रहता है. प्रदूषित भोजन करने से डायरिया, लूज मोशन और पेट में दर्द जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं. कई बार इन बीमारियों से पशुओं को काफी कमजोरी हो जाती है.
जहानाबाद जिला पशुपालन कार्यालय में कार्यरत सहायक कुक्कुट पदाधिकारी सह चिकित्सक डॉक्टर रानी ने कई सारी बातें बताई. इन बातों का ध्यान रखते हुए पशुपालक अपने पशुओं की सेवा करते हैं तो उनके पशु स्वस्थ भी रहेंगे और उससे लाभ मिलता रहेगा. डॉक्टर रानी ने लोकल 18 से कहा, “पशुपालक को हमेशा पशुओं को खाना देते समय साफ सफाई का ध्यान रखना जरूरी होता है. पशुपालक जब खाना पीना देते हैं तो पशुओं के नाद की सफाई ढंग से नहीं करते हैं. नाद में कई दिनों का भोजन लगा रह जाता है, जो बैक्टिरियल इन्फेक्शन का डर रहता है. खास तौर पर बदलते मौसम में खास ध्यान देना होता है. इस समय बहुत ही चुनौतीपूर्ण स्थिति होती है. ज्यादा पुराना खाना टॉक्सिक का रूप ले लेता है और वो जब जानवर खाता है तो भारी परेशानी होने लगती है.”
इन बातों का रखें ध्यान
उन्होंने आगे कहा कि अब ऐसे में जब पशु ये भोजन करते हैं तो उन्हें बीमारी होने का डर रहता है. प्रदूषित भोजन करने से डायरिया, लूज मोशन और पेट में दर्द जैसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं. कई बार इन बीमारियों से पशुओं को काफी कमजोरी हो जाती है. इससे पशुपालक को काफी खर्च उठाना पड़ता है. इन परेशानियों से अपने पशु को दूर रखना चाहते हैं तो ज्यादा पुराना खाना और सड़े गले भोजन नहीं देना है. साथ ही पशुओं के खाने वाले नाद को भी साफ सुथरा रखना जरूरी होता है. थोड़ी सी सावधानियों से आपके पशु बिल्कुल स्वस्थ रहेंगे और उससे आपको फायदा मिलता रहेगा.
About the Author
जी न्यूज, इंडिया डॉट कॉम, लोकमत, इंडिया अहेड, न्यूज बाइट्स के बाद अब न्यूज 18 के हाइपर लोकल सेगमेंट लोकल 18 के लिए काम कर रहा हूं. विभिन्न संस्थानों में सामान्य खबरों के अलावा टेक, ऑटो, हेल्थ और लाइफ स्टाइल बीट…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.