अस्पताल में घायाल शख्स को किया गया भर्ती।
जहानाबाद के शकूराबाद-सेरथुआ मुख्य मार्ग पर घायल हालात में मिले शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लोगों ने संभावना जताई कि रात में किसी गाड़ी ने टक्कर मार दी होगी। हालांकि अभी तक घटना कैसे हुई ये अस्पष्ट नही है।
घायल युवक की पहचान जमुआमा गांव निवासी चितरंजन कुमार के तौर पर हुई है। चिकित्सकों ने बताया कि यदि समय पर उपचार नहीं मिलता तो उसकी स्थिति गंभीर हो सकती थी।
अस्पताल में किया गया भर्ती
मंदिल पंचायत के मुखिया बबलू कुमार यादव ने बताया कि जब हमने देखा तो युवक घायल अवस्था में सड़क किनारे पड़ा हुआ था। इसके बाद परस बिगहा थाना प्रभारी शिशुपाल कुमार को सूचना दी। पुलिस के सहयोग से घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया। सदर अस्पताल में चिकित्सक डॉ. रणधीर कुमार ने बताया कि घायल युवक का इलाज चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर है। डॉक्टरों के मुताबिक, समय पर अस्पताल पहुंचने के कारण उसकी जान बचाई जा सकी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.