UP News: मादक पदार्थ की अवैध बिक्री के आरोप में जिला जेल में निरुद्ध बंदी राधेश्याम (26) की बुधवार की देर रात मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। रात में ही अचानक तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जेल प्रशासन के मुताबिक खांसी के साथ कफ में खून आ रहा था। मजिस्ट्रेट की निगरानी में शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा निवासी ओमप्रकाश यादव के पुत्र राधेश्याम, सोनू और पत्नी पानमती को गत पांच जनवरी को एनडीपीएस एक्ट में चालान किया गया था। दोनों भाई और मां तब से जिला जेला में निरुद्ध थीं।
जेल अधीक्षक अरुण मिश्रा ने बताया कि आठ जनवरी को रुटीन स्वास्थ्य चेकअप में राधेश्याम क्षय रोग से ग्रसित पाया गया था। उसका उपचार चल रहा था। बताया जा रहा है राधेश्याम को नशे की लत थी। बुधवार की रात करीब पौने तीन बजे राधेश्याम को तेज खांसी आने लगी। खांसी के साथ कफ में खून आ रहा था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.