अमरोहा के पचोकरा मेहरबान अली गांव में दिनदहाड़े रूबी की चाकू से घोपकर हत्या करने के मामले में मुख्य आरोपी धीरज कुमार, उसके कोटेदार पिता बृजपाल, भाई नीरज, माता अनीता और मनीराम समेत दस लोगों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने मुख्य आरोपी धीरज कुमार और उसके भाई नीरज को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान सामने आया कि आरोपी धीरज का रूबी से तीन साल से अफेयर था, लेकिन चार महीने से रूबी धीरज से दूरी बना रही थी।

2 of 10
पुलिस हिरासत में रूबी हत्याकांड के आरोपी
– फोटो : संभल
बस इसी बात को लेकर धीरज ने उसे मार डाला। घटना के बाद से गांव में तनाव का माहौल है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस और पीएससी गांव में तैनात रखी गई है। रूबी बेलदारी करने वाले नरेंद्र सिंह की पत्नी थी।

3 of 10
रूबी हत्याकांड के आरोपी
– फोटो : संभल
बुधवार की दोपहर बारह बजे गांव के ही गुड्डू सिंह के बेटे कोशिंदर के मढ़े की दावत से लौटते समय रूबी पर पड़ोसी राशन डीलर बृजपाल के बेटे धीरज ने चाकू से ताबडतोड़ वार कर हत्या कर दी थी। आरोपी और पीड़ित परिवार अलग-अलग जाति के होने से दोनों वर्गों के बीच तनाव फैल गया।

4 of 10
रूबी हत्याकांड का मुख्य आरोपी धीरज
– फोटो : संभल
गुस्साई भीड़ के शव घेर लेने और दो वर्गों के बीच आक्रोश देख मौके पर पांच थाने की पुलिस व पीएसी बुलानी पड़ी। एसपी अमित कुमार आनंद और एएसपी अखिलेश भदौरिया खुद मौके पर जमा लोगों को समझाने में लगे रहे थे।

5 of 10
पुलिस हिरासत में रूबी हत्याकांड के आरोपी
– फोटो : संभल
दिन में बारह बजे के आसपास हुई घटना में शाम करीब साढ़े छह बजे पुलिस शव पोस्टमार्टम के लिए भेज सकी थी। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और आरोपी पर सख्त कार्रवाई का आश्वासन देकर पुलिस भीड़ हटाने में कामयाब हो पाई थी।
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.