पंजाब सरकार ने अमृतसर इंप्रूवमेंट के सात अधिकारियों को सस्पेंड किया है। ये सभी अधिकारी इंजीनियरिंग विभाग से जुड़े हैं। लोकल बॉडी विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई ट्रस्ट में 52.80 करोड़ के टेंडर घोटाले के मामले म
इस मामले में पहले विजिलेंस के एसएसपी लखवीर सिंह को भी सस्पेंड किया गया था। हालांकि जारी आदेश में यह स्पष्ट नहीं किया गया है। आदेश में केवल यह कहा गया है कि यह कार्रवाई पंजाब म्यूनिसिपल नियमावली 1970 के तहत की गई है।
सस्पेंड किए गए अधिकारियों में शामिल हैं:
- संतभूषण सचदेवा, सुपिरिटेंडेंट इंजीनियर
- एक्सईयन रमिंदरपाल सिंह
- एसएक्सईयन बिक्रम सिंह
- एसडीओ सुखरिपनपाल सिंह
- एसडीओ शुभम सिंह
- जेई मनप्रीत सिंह
- मनदीप सिंह
ऐसे शुरू हुई थी मामले की जांच सीगल इंडिया लि. कंपनी ने इस बारे में चीफ सेक्रेटरी को शिकायत की थी। इसके बाद डीसी ने 4 मेंबरी कमेटी बनाकर जांच सौंपी थी। इंक्वायरी रिपोर्ट चीफ सेक्रेटरी को भेजने के बाद यह कार्रवाई लोकल बॉडीज विभाग ने की है। सस्पेंशन के कारण आदेश में नहीं लिखे हैं।
यह है सारा मामला रणजीत एवेन्यू ब्लॉक-सी और 97 एकड़ स्कीम के डवलपमेंट को लेकर 52.40 करोड़ के टेंडर की फाइनेंशियल बिड 18 दिसंबर को ओपन होने पर शर्मा कांट्रैक्टर ने 1.08% का लेस देकर एच-1 बिडर बनी थी, जबकि राजिंदर इंफ्रास्ट्रक्चर ने 0.25% का लेस दिया। इसलिए टेंडर अपने नाम नहीं कर पाई। वहीं, सीगल इंडिया व गणेश कार्तिकेय कंस्ट्रक्शन प्रा.लि. के डॉक्यूमेंट्स पूरे न होने व टेक्निकल खामी बताकर फाइनेंशियल बिड से पहले ही बाहर कर दिया गया था।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.