अमृतसर के कचहरी चौक पर शनिवार को युवक ने पुल से छलांग लगा दी। युवक के छलांग लगाते की राहगीर ने वीडियो बना ली, जिसमें में वह करीब 2 मिनट तक पुल की स्लैब से लटकता रहा। फिर कूद गया। नीच लोग उसे पकड़ने के लिए खड़े रहे। लोगों ने उसे समझाया भी। लेकिन वह नहीं माना। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक कुछ देर तक पुल पर खड़ा रहा और फिर अचानक नीचे कूद गया। घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही अमृतसर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंचीं। घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उसका इलाज कर रही है। पुलिस युवक की पहचान करने में जुटी हुई है। युवक ने पुल से लगाई छलांग…
परिजनों से पुलिस संपर्क कर रही
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक शमामले की जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस युवक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश भी कर रही है। घटना के बाद कचहरी चौक पर ट्रैफिक प्रभावित
इस घटना के चलते कुछ समय के लिए कचहरी चौक पर ट्रैफिक प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर व्यवस्था संभालते हुए ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों से निकाला। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे ऐसी घटनाओं को हल्के में न लें और यदि किसी को मानसिक तनाव या परेशानी से जूझते हुए देखें, तो उसे अकेला न छोड़ें और तुरंत मदद दिलवाएं। ज
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.