कांडा (बागेश्वर)। बनेगांव के युवक का शव मिलने से परिवार में मातम है। मृतक युवक बारात में गया था। कोटमन्या तक बारात के साथ चलने के बाद वह गायब हो गया था। पुलिस युवक की तलाश कर रही थी। रविवार को उसका शव कोटमन्या के जंगल से बरामद हुआ है।
25 नवंबर को तहसील क्षेत्र के बनेगांव से बारात पिथौरागढ़ जिले के कोटगाड़ी के चन्याठी गांव में गई थी। बरात में अमित कुमार (26) पुत्र साधो राम भी गया था। कांडा के एसओ दिनेश पंत ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना के अनुसार युवक कोटमन्या बाजार तक बरात के साथ था, वहां से वह बरात में नहीं गया जिस गांव में बरात गई थी। वह वहीं रुक गया उसकी बहन का ससुराल था। भाई को बारात में नहीं देखकर उसने मायके फोन किया। युवक के अचानक गायब होने से परिजन परेशान हो गए। उन्होंने रिश्तेदारों के यहां पता करवाया। कहीं से जानकारी नहीं मिलने पर युवक के चाचा भरत रात ने बेड़ीनाग थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया। ग्राम प्रधान कुंती देवी ने बताया कि अमित मुंबई के होटल में काम करता था। परिवार में उसके पिता के अलावा माता बंसती देवी और बड़ा भाई है। युवक का शव मिलने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई बेड़ीनाग पुलिस से मामले का जल्द खुलासा करने की मांग की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.