सिटी रिपोर्टर | मोतिहारी जिले में भूकंप व आपदा की जागरूकता के लिए 9 बीएन एनडीआरएफ की टीम ने सदर अस्पताल परिसर में मॉक ड्रिल कर लोगों को जागरूक किया। एनडीआरएफ की टीम ने विभिन्न एजेंसियों के साथ मिलकर संयुक्त डीओपी से मॉकड्रिल किया। भूकंप जैसी आपात स्थिति में सकुशल लोगों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन का मॉकड्रिल किया। एनडीआरएफ की टीम ने सदर अस्पताल के बहुमंजिला बिल्डिंग में फंसे हुए लोगों को सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान ऑपरेशन का बेस, कमांड पोस्ट, मेडिकल पोस्ट, कम्युनिकेशन पोस्ट स्थापित किए गए। कार्यक्रम का मुख्य मकसद था आपदा से कैसे निपटा जाए। इस बारे में लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम में जिला प्रशासन, आपदा विभाग, अग्निशमन विभाग, एनसीसी की भी सहभागिता रही। मॉक ड्रिल के दौरान बताया गया कि आपदा की स्थिति में फंसे लोगों को बाहर कैसे निकाला जाता है और कैसे निपटा जाए। एनडीआरएफ के इंस्पेक्टर ने बताया कि जिले में आपदा की तैयारियों को परखने के लिए मॉकड्रिल का आयोजन किया गया है। इस जागरूकता का मुख्य उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। जिससे आपात स्थिति से निपटने के साथ जान-माल के नुकसान से बचा जा सके। एनडीआरएफ व अग्निशमन विभाग की टीम ने मॉकड्रिल के दौरान आग बुझाने का भी रिहर्सल किया। एक जगह आग लगाकर, इस पर काबू कैसे पाया जाए कि जानकारी दी गई। इस दौरान सबसे पहले फायर फाइटर से आग बुझाने का प्रयास किया गया। वहीं एनडीआरएफ की टीम ने गोला के विस्फोट से आग पर काबू पाया। मॉकड्रिल का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ दिलीप कुमार ने किया। मौके पर सदर अस्पताल के डीएस डॉ. एसएन सत्यार्थी, डीपीएम ठाकुर विश्वमोहन,जिला महामारी पदाधिकारी डॉ राहुल राज, अस्पताल प्रबंधक कौशल कुमार दुबे, दंडाधिकारी आशीष भगत, मुफस्सिल थाना की प्रशिक्षु पुअनि सपना कुमारी सहित सदर अस्पताल के डॉक्टर, पारा मेडिकल कर्मी, जीएनएम, एएनएम, पारा मेडिकल के छात्र-छात्राएं, अग्निशमन विभाग के अधिकारी, विभिन्न विद्यालयों के एनसीसी के छात्र उपस्थित थे।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.