अंबिकापुर के रेलवे स्टेशन में दो नए प्लेटफार्म का काम शुरू हो करने का आदेश जारी कर दिया गया है। रेलवे ने गुड्स शेड का काम बंद करने का भी आदेश दिया है। गुड्स शेड के कारण ही नए प्लेटफार्म का निर्माण शुरू नहीं हो पा रहा था, जिसकी स्वीकृति करीब एक साल पहले मिली थी। वर्तमान में अंबिकापुर में सिर्फ एक ही प्लेटफार्म है। अंबिकापुर में रेल सेवाओं के विस्तार के लिए लंबे समय से अतिरिक्त प्लेटफार्म की मांग की जा रही थी। वर्तमान में अंबिकापुर में एकमात्र प्लेटफार्म है, जिसके कारण यात्री ट्रेनों के संचालन में दिक्कत हो रही थी। इसके अलावे प्लेटफार्म के अभाव में यात्री ट्रेनों को कमलपुर में रोकने के कारण यात्रियों का अतिरिक्त समय भी लग रहा था। सांसद चिंतामणि महाराज के प्रयासों से करीब एक साल पहले अतिरिक्त प्लेटफार्म की स्वीकृति मिली थी। गुड्स यार्ड के कारण लटका था काम अंबिकापुर रेलवे स्टेशन का अमृत भारत योजना के तहत कायाकल्प भी किया गया है। 22 मई 2025 को पीएम नरेंद्र मोदी ने नए स्वरूप में तैयार रेलवे स्टेशन का वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शुभारंभ किया था। इसके बावजूद अतिरिक्त प्लेटफार्म का निर्माण करीब एक साल तक लटका रहा। ZRUCC मेंबर मुकेश तिवारी ने कई बार इस मुद्दे को बैठकों में उठाया। अंततः रेलवे ने 01 मार्च 2026 को अंबिकापुर के गुड्स शेड को बंद करने का आदेश जारी कर दिया। गुड्स शेड के खाली हो जाने के बाद अतिरिक्त प्लेटफार्म के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। मुकेश तिवारी ने बताया कि अंबिकापुर में दो अतिरिक्त प्लेटफार्म निर्माण का कार्य शुुरू करने का आदेश अतिरिक्त सेक्शन इंजीनियर ने जारी कर दिया है। इसके साथ ही नई लूप लाइन, 6 मीटर चौड़ फुट ओवर ब्रीज एवं डिजिटल डिस्प्ले का कार्य भी शुरू हो रहा है। दो नए प्लेटफार्म बनने से यात्रियों को सुविधा होगी। वर्तमान में जिन ट्रेनों को स्टेशन में प्लेटफार्म के अभाव में कमलपुर में रोका जाता है, वे समय पर अंबिकापुर पहुंच सकेंगे। वाशिंग पिट भी हो रहा तैयार अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में वाशिंग पिट का निर्माण भी 32 करोड़ रुपए की लागत से किया जा रहा है। इसके बाद अंबिकापुर रेलवे स्टेशन में ट्रेनों की सफाई एवं मरम्मत का काम हो सकेगा। इसके बाद यात्री ट्रेनों का परिचालन आसान हो जाएगा। भविष्य में रेलवे सुविधाओं के विस्तार में यह सुविधा अधिक फायदेमंद होगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.