अंबिकापुर शहर के देवीगंज रोड में होटल देव के पास शुक्रवार शाम को फायरिंग होने से सनसनी फैल गई। दो राउंड फायरिंग होने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर सरगुजा ASP अमोलक सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। ASP ने फायरिंग की पुष्टि नहीं की है और कहा है कि वे घटना की तस्दीक कर रहे हैं। पुलिस ने होटल संचालक के घर से 6 गन बरामद किये हैं। जानकारी के मुताबिक, देवीगंज रोड के व्यस्ततम इलाके देव होटल के पास शुक्रवार शाम दो राउंड गोली चलने से लोग सहम गए। सूचना पर एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो, CSP राहुल बसंल एवं कोतवाली टीआई पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर हालात का जायजा लिया और होटल पहुंचकर जांच शुरू की। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। ASP बोले-तस्दीक कर रहे, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
एडिशनल एसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि इलाके से फायरिंग की आवाज सुनने की सूचना मिली थी। इसके कारण पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हुई है। होटल एवं आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच की जा रही है। ASP ने बताया कि आपसी विवाद के दौरान कुछ लोगों द्वारा शाम को हनी सिंह का पीछा किए जाने की बात सामने आई है। बनारस रोड में हनी सिंह का फोरव्हीलर वाहनों में सवार लोगों ने पीछा किया था और उन्हें रोकने की कोशिश की थी। उन्हें शिकायत दर्ज कराने कहा गया है। ASP ने बताया कि CCTV की जांच एवं अन्य सबूत मिलने के बाद ही वे कुछ बता सकेंगे। होटल संचालक के घर मिले 6 गन होटल संचालक हनी सिंह के द्वारा गोलियां चलाए जाने की खबर पर पुलिस ने होटल संचालक के घर की जांच की। होटल संचालक के घर से 6 गन जब्त किए जाने की खबर है। पुलिस ने सभी गन के दस्तावेज मंगाए हैं। पुलिस अधिकारियों ने गन मिलने के संबंध में कुछ भी कहने से फिलहाल इनकार किया है। पुलिस ने शहर में बढ़ाई पेट्रोलिंग
फायरिंग की घटना के बाद शहर में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है। पुलिस लगातार इलाके में निगरानी रखे हुए है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.