5 मार्च को तेज हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी होने की पूरी संभावना है जबकि 6 मार्च और 7 मार्च को आमतौर पर साफ आसमान और गर्मी का एहसास रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान संकेतों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से ऊंचा रह सकता है, मगर 6 मार्च को कई इलाकों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है.
वहीं मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव संभव है, लेकिन फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा. वहीं कुछ दिनों तक अधिकतम तापमान 30.0 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना जताई जा रही है, साफ मौसम के चलते प्रदूषण स्तर में भी आंशिक सुधार देखा गया है. क्योंकि मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणा में 4 मार्च की शाम से एक नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो गया हैं, जिससे बादल छा गए हैं और साथ ही दो दिन तक उत्तरी जिलों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना जताई जा रही है.
वहीं आज यानि 5 मार्च को तेज हवाएं चलने और हल्की बूंदाबांदी होने की पूरी संभावना है जबकि 6 मार्च और 7 मार्च को आमतौर पर साफ आसमान और गर्मी का एहसास रहेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान संकेतों के अनुसार अधिकतम तापमान सामान्य से ऊंचा रह सकता है, मगर 6 मार्च को कई इलाकों में बादल छाने और हल्की बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है. वहीं 8 मार्च और 9 मार्च को मौसम शुष्क रहने की संभावना बनी हुई है, इसके साथ ही बादलों के चक्कर कुछ स्थानों पर दिख सकते हैं, मगर बारिश की चेतावनी अभी तक नहीं है.
वहीं 10 मार्च को तापमान सामान्य से ऊपर रहने के साथ अधिकतर समय साफ आसमान रहेगा. हल्की हवाओं के साथ धूप रहेगी और गर्मी का एहसास होगा. जबकि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बदलते मौसम को देखते हुए सावधानी बरतने की सलाह दी है. उनका कहना है कि सुबह-शाम हल्की ठंड और दिन में बढ़ती गर्मी के कारण सर्दी-जुकाम जैसी समस्याएं हो सकती हैं. ऐसे में लोगों को हल्के गर्म कपड़े साथ रखने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई है.
AQI लेवल की यह है स्थिति
हरियाणा में मौसम परिवर्तन के साथ-साथ AQI लेवल भी लगातार बदलता रहता हैं, क्योंकि aqi.in की माने तो हरियाणा के फरीदाबाद जिले में आज सुबह AQI लेवल 158 देखने को मिला. जबकि राजधानी दिल्ली में AQI लेवल सुबह 172 के करीब दर्ज किया गया. वहीं हरियाणा के गुरुग्राम जिले में सुबह AQI लेवल 150 के आसपास देखने को मिला जबकि हरियाणा के अंबाला जिले में सुबह AQI लेवल 168 दर्ज किया गया हैं.
About the Author
न्यूज18 हिंदी डिजिटल में कार्यरत. उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल और हरियाणा की पॉलिटिक्स और क्राइम खबरों में रुचि. वेब स्टोरी और AI आधारित कंटेंट में रूचि. राजनीति, क्राइम, मनोरंजन से जुड़ी खबरों को लिखने मे…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.