हरियाणा के पंचकूला में तैनात सिपाही अवतार सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिनका अंबाला स्थित उनके पैतृक गांव कराधान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। अवतार सिंह इन दिनों डेप्यूटेशन पर इनफोर्समेंट ब्यूरो में तैनात थे।
पुलिस के सिपाही अवतार सिंह को उनके पुत्र जशनदीप सिंह ने मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार में उनके पिता मंगल सिंह, माता रंजीत कौर, पत्नी गुरप्रीत कौर, भाई जागताश सिंह, बहन रजिन्दर व बलजीन्दर, बेटी सिमरन कौर सहित परिवारजन, पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारी तथा गांव के लोग उपस्थित रहे। पंचकूला पुलिस की टुकड़ी ने निरीक्षक पृथ्वी सिंह के नेतृत्व में शोक सलामी दी। वेलफेयर इंस्पेक्टर राजीव रंजन एवं एचएचओ इनफोर्समेंट पंचकूला श्री सतीश भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सेना में भर्ती हुए थे अवतार सिंह
सिपाही अवतार सिंह का जन्म 15 जनवरी 1977 को अंबाला जिले के समालखा गांव में हुआ था। 12वीं की शिक्षा प्राप्त करने के पश्चात वे सेना में भर्ती हुए। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद 28 जुलाई 2014 को हरियाणा पुलिस में सिपाही के पद पर भर्ती होकर सेवाएं दे रहे थे। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो नवदीप सिंह विर्क ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि यह परिवार के साथ-साथ पुलिस बल के लिए भी बहुत बड़ी क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.