अंबाला जिले में आज HBSE 12वीं कक्षा का इंग्लिश कोर पेपर आयोजित किया गया. परीक्षा खत्म होते ही छात्रों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी. कई छात्रों ने बताया कि पेपर बिल्कुल वैसा ही था जैसा टीचर्स ने क्लास में पढ़ाया था, वहीं कुछ ने कहा कि इंग्लिश का पेपर काफी आसान था और उन्होंने पूरे भरोसे के साथ इसे सॉल्व किया.
छात्र बोले: पेपर बिल्कुल वैसा ही था जैसा टीचर्स ने पढ़ाया
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकरा मार्किट, अंबाला छावनी में परीक्षा खत्म होने के बाद छात्रों ने बताया कि पेपर बिल्कुल वैसा ही था जैसा उन्होंने क्लास में पढ़ा था. कई छात्रों ने कहा कि इंग्लिश का पेपर आसान था और उन्होंने पूरे भरोसे के साथ पेपर सॉल्व किया. लोकल 18 से बातचीत में छात्रा इशिका ने बताया कि इंग्लिश का पूरा पेपर उन्होंने सॉल्व कर लिया और इसमें ग्रामर, पैसेज, लॉन्ग और शॉर्ट क्वेश्चन शामिल थे.
छात्राओं की प्रतिक्रिया
गुर्लीन कौर ने बताया कि उनका इंग्लिश का पहला पेपर काफी आसान था. उन्होंने कहा कि स्कूल में टीचर्स ने जिस तरह से तैयारी करवाई थी, वही पेपर परीक्षा में देखने को मिला. उन्होंने उम्मीद जताई कि इस 80 नंबर के पेपर में से 70 नंबर उन्हें मिलेंगे. छात्रा ने यह भी बताया कि अगर पेपर के दौरान उन्हें थोड़ा और समय मिलता, तो वह और भी अच्छे से पेपर सॉल्व कर पाती.
लॉन्ग क्वेश्चन और मॉडल आसान
छात्रों ने बताया कि इंग्लिश के लॉन्ग क्वेश्चन काफी आसान थे क्योंकि ये पूरी तरह किताब में दी गई कहानियों और मॉडल से मिलते-जुलते थे. हर्षदीप कौर ने कहा कि उन्होंने पेपर की तैयारी के लिए लगभग रोजाना 2-3 घंटे पढ़ाई की थी. परीक्षा केंद्र में जो पेपर मिला, वह उनकी तैयारी के अनुसार आसान था. उन्होंने आधा घंटे पहले ही अपना पेपर पूरा कर लिया.
उम्मीद है आने वाले पेपर भी आसान होंगे
छात्रों का कहना है कि हरियाणा बोर्ड ने पिछले साल के मुकाबले इस बार इंग्लिश का पेपर काफी अच्छा बनाया है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले पेपर भी इसी तरह के आएंगे. इस बार कई छात्र अपनी क्लास में टॉप करने की भी उम्मीद कर रहे हैं.
About the Author
पिछले 4 साल से मीडिया इंडस्ट्री में काम कर रही हूं और फिलहाल News18 में कार्यरत हूं. इससे पहले एक MNC में भी काम कर चुकी हूं. यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की बीट कवर करती हूं. खबरों के साथ-साथ मुझे…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.