इन दिनों हरियाणा बोर्ड के एग्जाम चल रहे हैं. आज 12वीं इकोनॉमिक्स का पेपर था. लोकल 18 की टीम अंबाला छावनी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बकरा मार्किट छात्रों से बात करने पहुंची. जैसे ही पेपर खत्म हुआ परीक्षा केंद्र के बाहर छात्रों के चेहरे देखने लायक थे. कुछ के चेहरे पर तसल्ली थी तो कुछ घबराए हुए दिखे. लोकल 18 से बात करते हुए ज्यादातर बच्चों ने कहा कि पेपर थोड़ा घुमावदार था. छात्रा गुर्लीन कौर ने कहा कि इस बार एग्जाम काफी ज्यादा मुश्किल था. किसी तरह 60 नंबर का पेपर सॉल्व किया है.
कितने घंटे पढ़ाई
लोकल 18 से बात करते हुए छात्रा गुर्लीन कौर ने बताया कि आज 12वीं इकोनॉमिक्स (अर्थशास्त्र) का पेपर था. इसमें कुछ ऐसे प्रश्न आए थे, जिन चैप्टरों को सिलेबस से बाहर निकाला जा चुका है. इस बार पेपर काफी ज्यादा मुश्किल था. किसी तरह 60 नंबर का पेपर सॉल्व किया है. छात्रा अर्शदीप कौर ने बताया कि शुरुआत में जब वह परीक्षा केंद्र में इकोनॉमिक्स का पेपर देने के लिए बैठीं तो काफी ज्यादा डर लग रहा था. लेकिन रोजाना तीन से चार घंटे की मेहनत रंग लाई. एक बार प्रश्नपत्र पढ़ने के बाद उन्हें सब आसान लगा. इस पेपर में पूंजीवादी अर्थव्यवस्था के गुण व दोष के बारे में भी प्रश्न आया था. एक-एक नंबर के 20 प्रश्न थे. एक प्रश्न राष्ट्रीय आय को मापने की आय विधि के बारे में था.
कितने नंबर की उम्मीद
छात्रा महक ने बताया कि इकोनॉमिक्स के पेपर के लिए 2 दिन की छुट्टी मिली थी, जिसके कारण उन्हें इस पेपर की अंतिम तैयारी करने के लिए काफी समय मिला. प्रश्नपत्र में कीमत और आय परिवर्तन के बारे में भी प्रश्न था. 2 महीने पहले ही पेपर की तैयारी करनी शुरू कर दी थी. हरियाणा सरकार की विद्यार्थियों के लिए बेहतर योजनाओं के कारण वह काफी अच्छी तरह से डिजिटल पढ़ाई भी कर पा रहे हैं. काफी अच्छे नंबर से पास होने की उम्मीद है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.