Haryana Weather Update: हरियाणा में हाल ही में हुई बारिश और ठंडी हवाओं से मौसम सुहावना हो गया है और तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. कई जिलों में बादल छाए रहे, हल्की बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिली. मौसम विभाग के अनुसार 17-18 मार्च को हल्की बारिश की संभावना है, जबकि 19-20 मार्च को तेज हवाओं, गरज-चमक और ओलावृष्टि के आसार हैं. पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम में यह बदलाव देखा जा रहा है और तापमान 28-30°C तक रह सकता है.
Haryana Weather Update: हरियाणा में पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ रही थी, लेकिन बीते दिनों हुई बारिश ने मौसम का रंग बदल दिया. सुबह से ही कई जिलों में बादल छाए रहे. हल्की बारिश पड़ी और ठंडी हवाएं चलने लगीं. जिससे तापमान गिरा और लोगों को गर्मी से राहत मिल गई. कई जगहों पर फुहारें पड़ीं तो कुछ इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे मौसम वाकई खुशनुमा हो गया. इस बदलाव का असर लोगों पर भी दिखा. लोग काफी ज्यादा खुश नजर आए. दरअसल आईएमडी चंडीगढ़ की मानें तो हरियाणा के गुरुग्राम जिले में अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री सेल्सियस देखने को मिला, जबकि सबसे कम तापमान सिरसा जिले में 12.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जबकि हरियाणा में आज सुबह का तापमान 14°C है.
About the Author
Lalit Bhattपिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें