Haryana Weather Update: हरियाणा में हवाओं की रफ्तार बढ़ने से ठंड तेज हो गई है. 9–10 दिसंबर को उत्तर–पश्चिम से आने वाली बर्फीली हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज हो रही है. सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, दादरी और नारनौल में शीतलहर जैसे हालात हैं. कल नारनौल में न्यूनतम तापमान 5.4°C रहा.
वहीं चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. IMD के अनुसार आज यानि 9 दिसंबर को तेज गति से ठंडी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे ठिठुरन ओर बढ़ेगी. ऐसे में दोपहर में अधिकतम तापमान लगभग 24°C तो रात के समय न्यूनतम तापमान लगभग 4°C तक रह सकता है. वहीं 10 दिसंबर को मौसम में सुधार के संकेत नहीं है. इस दिन तापमान सामान्य रहेगा. वहीं मौसम विभाग के अनुसार 11 दिसंबर को धुंध से राहत मिलेगी, लेकिन रात के समय तापमान में गिरावट देखी जा सकेगी. इस दौरान न्यूनतम तापमान लगभग 4°C तक रह सकता है. जबकि 12 दिसंबर हल्की धुंध रहेगी और आसमान बादलों का घेराव देखने को मिल सकता है. वहीं 13 दिसंबर को मौसम साफ रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में बादल छाए रह सकते हैं. इस दिन ठंडी हवाएं चलेंगी और अधिकतम उछलकर 25°C तक दर्ज किया जा सकता है, तो वहीं न्यूनतम तापमान 3-5°C रह सकता है.
AQI लेवल में हुआ थोड़ा सुधार
AQI.in के अनुसार अब हरियाणा में हवा में थोड़ा सुधार आया है, क्योंकि फरीदाबाद जिले में सुबह के समय AQI लेवल 228 देखने को मिला है, जबकि गुरुग्राम जिले का AQI लेवल 231 दर्ज किया गया है. इसी तरह अंबाला जिले का AQI लेवल सुबह के समय 204 देखने को मिला है, जबकि दिल्ली में AQI लेवल 251 दर्ज किया गया.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों में रिपोर्टिंग से ल…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.