Haryana Weather : मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के उत्तरी जिलों जैसे अंबाला, करनाल, कैथल और कुरुक्षेत्र में घना कोहरा छाएगा. इसके साथ ही हिसार और सिरसा में भी गहरे कोहरे छाने की संभावना है, जबकि अन्य जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर देखा जाएगा.
हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि प्रदेश में मौसम 8 जनवरी तक सामान्य तौर पर खुश्क रहने की संभावना है. हालांकि आज और कल बीच बीच में हल्के बादल छा सकते हैं. इस दौरान उत्तर और उत्तर पश्चिमी शीत हवाएं चलने से रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है. उन्होंने बताया कि वातावरण में नमी बढ़ने के कारण उत्तर और दक्षिणी हरियाणा में सुबह और देर रात गहरी धुंध और कोहरा छाए रहने की संभावना है, जबकि पश्चिमी हरियाणा में हल्की से मध्यम धुंध देखने को मिल सकती है. आने वाले दिनों में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी संभव है, लेकिन ठंडी हवाओं के चलते ठंड से राहत मिलने की उम्मीद कम है. IMD की रिपोर्ट के अनुसार कोहरा और ठंडी हवा 7 जनवरी तक अधिक असरदार रह सकती है. खासकर सुबह-शाम के समय. जनवरी की शुरुआत से ही हरियाणा में शीतलहर और ठंडे तापमान का प्रभाव बना हुआ है और यह पैटर्न आने वाले दिनों तक जारी रहने का अनुमान है. 7-8 जनवरी को दिन में कोहरा और शीतलहर का प्रभाव जारी रह सकता है. IMD ने अनुमान जताया है कि घना से बहुत घना कोहरा रात और सुबह के समय कई स्थानों पर जारी रह सकता है. न्यूनतम तापमान 4-8°C के आसपास रहने की संभावना है. वहीं 9-10 जनवरी को मौसम में कोहरे में थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन सुबह-सुबह हल्का कोहरा बना रह सकता है. IMD के संकेत के अनुसार कोहरा 9 जनवरी तक कई क्षेत्रों में मौजूद रहेगा, हालांकि 10 जनवरी को कुछ हद तक मौसम साफ दिखाई दे सकता है. जबकि तापमान में हल्की बढ़ोतरी भी संभव है. वहीं 11-12 जनवरी को मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है. कोहरे की तीव्रता में कमी के साथ दिन के तापमान में कुछ बढ़ोत्तरी रहेगी और रात में ठंड बनी रह सकती है.
AQI लेवल हुआ खराब
वहीं हरियाणा में मौसम के साथ साथ AQI लेवल भी काफी खराब देखने को मिला था,जबकि सांस के मरीजों को बीते दिनों काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था. Aqi.in की मानें तो राजधानी दिल्ली में AQI लेवल 294 देखने को मिला है, जबकि हरियाणा के फरीदाबाद जिले में AQI लेवल 301 दर्ज किया गया है. वही हरियाणा के गुरुग्राम जिले में सुबह के समय AQI लेवल 289 देखने को मिला है, जबकि अंबाला जिले में AQI लेवल 218 सुबह के समय दर्ज किया गया है.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.