लोकल 18 को अधिक जानकारी देते हुए गुरसेवक के पिता सर्वजीत सिंह ने बताया कि जब उनका बेटा गुरसेवक पैदा हुआ था, तब डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था कि वह शायद नहीं बच पाएगा. इसके बाद उन्होंने श्री गुरु हरकृष्ण साहिब से अरदास की थी कि अगर उनका बेटा ठीक हो जाएगा तो उसकी शादी के समय बारात लेकर जाने से पहले और डोली लेकर आते वक्त फूलों की वर्षा की जाएगी.
गुरसेवक ने वकालत की पढ़ाई की है
बता दें कि 11 मार्च को गुरसेवक सिंह अपनी बारात हेलीकॉप्टर से लेकर करनाल के लिए रवाना हुए थे और आज वह दुल्हन मनीषा रानी को विवाह के बाद हेलीकॉप्टर से ही अंबाला लेकर आए हैं. मिली जानकारी के अनुसार मनीषा करनाल की इंद्रा कॉलोनी की रहने वाली हैं और वह पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) हैं, जबकि गुरसेवक ने वकालत की पढ़ाई की है. गुरसेवक सिंह के पिता किसान और व्यवसायी हैं. उनके मन में बेटे के जन्म के समय से ही सपना था कि जब उनके बेटे की शादी होगी तो वह बारात हेलीकॉप्टर से लेकर जाएंगे और बहू की डोली भी हेलीकॉप्टर से ही लेकर आएंगे.
मांगी थी मन्नत
लोकल 18 को अधिक जानकारी देते हुए गुरसेवक के पिता सर्वजीत सिंह ने बताया कि जब उनका बेटा गुरसेवक पैदा हुआ था, तब डॉक्टरों ने जवाब दे दिया था कि वह शायद नहीं बच पाएगा. इसके बाद उन्होंने श्री गुरु हरकृष्ण साहिब से अरदास की थी कि अगर उनका बेटा ठीक हो जाएगा तो उसकी शादी के समय बारात लेकर जाने से पहले और डोली लेकर आते वक्त फूलों की वर्षा की जाएगी. उन्होंने बताया कि जब वे लोग बारात लेकर गए थे तब भी अंबाला में श्री पंजोखरा साहिब गुरुद्वारा पर फूलों की वर्षा की गई थी और आज भी जब डोली लेकर लौटे तो फूलों की वर्षा करने के बाद ही हेलीकॉप्टर से उतरे.
मनीषा करनाल की रहने वाली हैं
वहीं गुरसेवक की बहन सोनिया ने बताया कि उनकी भाभी मनीषा करनाल की रहने वाली हैं. उनके पिता का सपना था कि जब भी उनके बेटे की शादी हो तो उसकी बारात हेलीकॉप्टर से जाए और डोली भी हेलीकॉप्टर से ही वापस आए. आज जब दूल्हा-दुल्हन वापस आए तो गुरुद्वारा श्री पंजोखरा साहिब पर पुष्प वर्षा करने के बाद ही दोनों ने अंबाला की धरती पर कदम रखा. उन्होंने बताया कि परिवार में खुशी की लहर है और सभी लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है.
चर्चा का विषय बनी शादी
अब यह हेलीकॉप्टर वाली शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. बताया जा रहा है कि इस हेलीकॉप्टर वाली बारात में लगभग 6 लाख रुपये का खर्च आया है. वहीं यह भी स्पष्ट किया गया है कि दोनों का विवाह अरेंज मैरिज है.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.