Ambala News: इजराइल-ईरान युद्ध का असर भारत में भी देखने को मिल रहा है. हरियाणा में भी सरकार ने कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रोक दी है, जिसको लेकर होटल मालिक परेशान हैं. रेस्टोरेंट संचालक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कामर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम के कारण उनके व्यवसाय पर काफी ज्यादा असर पड़ रहा है.
इस बारे में लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए रेस्टोरेंट संचालक गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़ते दाम के कारण उनके व्यवसाय पर काफी ज्यादा असर पड़ रहा है. अब कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद होने के बाद उनका व्यवसाय बहुत ज्यादा प्रभावित हो जाएगा.
सप्लाई बंद तो काम ठप
उन्होंने कहा कि उनका व्यवसाय कमर्शियल गैस सिलेंडर से बिल्कुल जुड़ा हुआ है और अगर सप्लाई बंद होती है, तो उनका काम भी बिल्कुल ठप हो जाएगा. उन्होंने कहा कि वह भारत सरकार से मांग करते हैं कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद न करें, क्योंकि अभी तक पहले ही उन्हें पांच सिलेंडर की मांग पर दो सिलेंडर उपलब्ध हो पा रहा है.
व्यापारियों को नुकसान का खतरा
वहीं मिठास भंडार का काम करने वाले कारोबारी सुमित ने बताया कि उनका मिठाई और चाइनीज फूड आइटमों की सप्लाई का काम है. उन्हें कमर्शियल गैस सिलेंडर की रोजाना काफी ज्यादा जरूरत पड़ती है. उन्होंने कहा कि वह न तो डीजल भट्टी का उपयोग कर सकते हैं और ना ही लकड़ी की भट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि दोनों के इस्तेमाल से मिठाई में स्मेल आने की संभावना बनी रहती है. ऐसे में वह सरकार से मांग करते हैं कि किसी भी तरह कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई को नहीं रोका जाए, नहीं तो उन्हें काफी नुकसान हो जाएगा.
कामकाज पर सीधा असर
वही अंबाला क्लब ओर किट्टी पार्टी का आयोजन करने वाले कारोबारी राजेश कुमार का कहना है कि अगर जल्द सप्लाई शुरू नहीं हुई, तो उन्हें अपने कामकाज पर असर झेलना पड़ सकता है. उनके क्लब में पहले ही काफी ज्यादा पार्टी की बुकिंग आ चुकी है और अभी काफी किट्टी पार्टी भी चल रही है. ऐसे में समय रहते उन्हें कामर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई न मिली, तो मजबूरन सभी पार्टियों को कैंसिल करना पड़ेगा.
उन्होंने कहा कि उनका पूरा काम इसी पर चलता है. अगर जल्द सप्लाई शुरू नहीं हुई, तो काम बंद होने की नौबत आ सकती है. उन्होंने कहा कि रोजाना उनके यहां चार से पांच सिलेंडर उपयोग में लिए जाते हैं और काफी मुश्किलों के बीच उन्हें क्लब चलाना पड़ रहा है.
होटल और रेस्टोरेंट के लिए कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद
वहीं लोकल 18 को ज्यादा जानकारी देते हुए गैस एजेंसी संचालक कुश कुमार ने बताया कि सरकार की तरफ से उन्हें गाइडलाइंस मिली है कि होटल और रेस्टोरेंट के लिए कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद कर दी जाए और कमर्शियल सिलेंडर सिर्फ अस्पताल और एजुकेशन सेक्टर को ही दिए जाएं. उन्होंने बताया कि अगर किसी भी व्यक्ति को सिलेंडर बुक करवाना है घर के लिए, तो वह रात को 10:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 तक बुक करवा सकता है. वहीं 25 दिनों के बाद एक सिलेंडर घरेलू लोगों को दिया जाएगा.
About the Author
आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.