दरअसल इस बार होली पर फॉग वाले क्रेकर, फॉग स्प्रे और म्यूजिक वाली पिचकारियां खासकर बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हो रहे है और इसके साथ ही रंग-बिरंगे गुब्बारे और मैजिक कलर वाले गिलाश भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं.
लोकल 18 को दुकानदार पुनीत वर्मा ने बताया कि होली पर्व को लेकर इस बार बाजार में बहुत कुछ खास आइटम आई हैं, जिसमें छोटे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों तक के टॉय पिचकारियों उपलब्ध हैं. उन्होंने कहा कि इस बार बाजार में पारंपरिक पिचकारियों के साथ-साथ हाई-टेक और फैंसी पिचकारियां आई है,जिसमें बाहुबली की तलवार, त्रिशूल और अत्याधुनिक गन वाली पिचकारियां आकर्षण का केंद्र बनी हैं. उन्होंने बताया कि यह पिचकारियां बच्चों से लेकर युवाओं को भी पसंद आ रही हैं. इस बार खासतौर पर इलेक्ट्रॉनिक और बैटरी से चलने वाली वाटर गन ने अपनी धाक जमाई है.
इनमें एके-47, माउजर, पिस्टल और स्नाइपर गन जैसे मॉडल उपलब्ध हैं. इन अत्याधुनिक पिचकारियों में सेंसर लगे हैं जो बटन दबाते ही ध्वनि और रंगीन लाइटिंग के साथ पानी का तेज प्रेशर छोड़ती हैं. उन्होंने कहा कि कुछ मॉडल्स में तो बिना पंप किए ही लगातार पानी की बौछार निकलती है और 400 रूपये से लेकर 5000 रुपये तक की इलेक्ट्रानिक पिचकारी उपलब्ध है.
दुकानदार ने बताया कि पहली बार आई पेंसिल, सिरिंज, मछली, हवाई जहाज और बैट-बॉल की आकृति वाली पिचकारियां हैं, जो 250 से लेकर 320 रुपये में है. उन्होंने बताया कि यह पिचकारी दिल्ली और जयपुर से मंगवाई हैं, जो बच्चों से लेकर बड़ों तक पसंद आ रही हैं.
दुकानदार हितेश ने बताया कि इस बार इलेक्ट्रिक पिचकारियों की काफी ज्यादा डिमांड है, क्योंकि उसमें एक बार पानी भरने के बाद काफी लंबे समय तक पानी की बौछार निकलती हैं. होली की खुमारी कपड़ा बाजार में नजर आ रही है, क्योंकि सफेद कपड़ों पर सतरंगी कोट्स और हंसी-ठिठोली वाली टी-शर्ट और कुर्तियां भी आई हैं. यह टी-शर्ट और कुर्ती बच्चों से लेकर महिलाओं तक को पंसद आ रही हैं. हर कोई इन विशेष होली ड्रेस की खरीदारी में जुटे हैं. बाजार में इस बार सफेद रंग की टी-शर्ट और कुर्तियों पर ऐसे कोट्स लिखे हैं जो न केवल युवाओं को लुभा रहे हैं, बल्कि सामाजिक संदेश भी दे रहे हैं. उन्होंने बताया कि कपड़ों पर व्हाट्सएप छोड़ होली खेल, कब है होली, होली है भाई होली है और रंग सच्चे हैं जैसे मजेदार स्लोगन प्रिंट किए गए हैं.
युवा पीढ़ी को प्रिंटेड कपड़े खूब पसंद आ रहे
दुकानदार बताते हैं कि युवा पीढ़ी इन प्रिंटेड कपड़ों को खूब पसंद कर रही है ताकि वह होली के दिन अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर और भी आकर्षक बना सकें. इस साल एक गैजेट बैलून ब्लास्ट भी आया हुआ है, इसके साथ में मैजिक गुब्बारे भी आ रहे हैं, ये गुब्बारे पानी भरते ही अपने आप बंद हो जाएंगे. उन्होंने बताया कि इस बैलून ब्लास्ट ने होली खेलने का अंदाज और रोमांचक बना दिया है. पहली बार बाजार में आए इस लॉन्चर की मदद से अब पानी से भरे गुब्बारों को काफी दूर तक सटीकता के साथ फेंका जा सकेगा.
उन्होंने बताया कि इस बार बाजार में हर्बल रंग आए हुए हैं और इनके इस्तेमाल से किसी तरह की कोई स्कीन प्रॉब्लम नहीं होती है.उन्होंने बताया कि।बाजार में पहली बार आए मैजिक गिलास की खासियत यह है कि इसमें जैसे ही सादा पानी डाला जाता है, यह तुरंत रंगीन हो जाता है. इसमें मुख्य रूप से नारंगी, पीले और नीले जैसे रंग उपलब्ध है. ग्राहकों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि एक ही गिलास का उपयोग करीब 25 बार तक किया जा सकता है, जो इसे किफायती और रोमांचक बनाता है। इस गिलास की कीमत की बात करें तो एक बॉक्स में 10 गिलास उपलब्ध हैं, जिसकी कीमत 500 रुपये तय की गई है, वहीं फुटकर में एक पीस 50 रुपये में आसानी से मिल रहा हैं.
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.