अहमदाबाद के स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 6 के एक छात्र ने अपने ही दोस्त की पानी की बोतल में फिनाइल की गोली मिला दी। थोड़ा सा पानी पीते ही छात्र को कड़वाहट के चलते उल्टी हो गई थी, जिससे स्कूल संचालक उसे अस्पताल ले गए। इलाज के बाद अब बच्चे स्वस्थ हो गया था। मणिनगर इलाके में स्थित दुर्गा स्कूल की है। घटना 23 जनवरी की है, जिसकी जानकारी अब सामने आई है। दोनों छात्रों में हुआ था विवाद
स्कूल में छठी कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों के बीच एक आम बात पर झगड़ा हुआ। इसके चलते एक छात्र ने मौका मिलते ही घर से लाई फिनाइल की गोलियां दोस्त की पानी की बोतल में मिला दी थीं। पीड़ित स्टूडेंट के बोतल से पानी पीते ही एक अजीब सी गंध आने लगी, तो उसने पानी नहीं पिया। हालांकि, दो-तीन घूंट में थोड़ा सा पानी उसके पेट में चला गया था। उसने टीचर को यह बात बताई तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया था। सिविल अस्पताल के डॉक्टर्स ने बच्चे को एक दिन अपनी निगरानी में रखा और मेडिकल जांच के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया था। सीसीटीवी में नजर आया छात्र
टीचर्स को शक होने पर क्लासरूम के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। इसमें आरोपी छात्र बोतल में कुछ मिलाते हुए नजर आ गया था। पूछताछ में उसने अपनी गलती कबूल कर ली थी। हालांकि, पीड़ित बच्चे के परिवार ने इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई थी। पता चला है कि इसकी रिपोर्ट दो दिन पहले ही दर्ज कराई गई है। स्कूल द्वारा जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) को सूचित न करने के चलते जिला शिक्षा अधिकारी रोहित चौधरी ने स्कूल को कारण बताओ नोटिस जारी किया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.