प्रतिभाओं को सम्मानित करते अतिथि।
बड़वानी जिले के अंजड़ के पास ग्राम धनोरा बसाहट की अहीर यादव समाज धर्मशाला में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में कुल 106 प्रतिभावान विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया।
इनमें कक्षा 10वीं उत्तीर्ण 71, कक्षा 12वीं उत्तीर्ण 26 और अन्य विषयों में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले 9 विद्यार्थी शामिल थे। उन्हें स्मृति चिह्न, अंग वस्त्र और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया।
समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव, 14 गांव अहीर यादव समाज के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश मुकाती, किसान नेता चंद्रशेखर यादव, पुरुषोत्तम यादव, हुकुमचंद यादव और राधेश्याम यादव मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर उपस्थित थे। मुख्य वक्ता कमलेश यादव ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया।
अतिथियों को किया मंच पर सम्मान।
हाईकोर्ट के अधिवक्ता ने दी शुभकामनाएं
हाईकोर्ट अधिवक्ता कैलाश यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में समाज को और आगे बढ़ाने का आह्वान किया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए आगामी वर्ष में अधिक प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
समाज सचिव राधेश्याम यादव ने कहा कि यह प्रतिभा सम्मान समारोह बच्चों का हौसला बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बच्चों को भविष्य की नींव बताते हुए कहा कि नींव जितनी मजबूत होगी, समाज और देश की जड़ें उतनी ही सशक्त होंगी। उन्होंने यह भी बताया कि परीक्षाएं भविष्य को निखारने और आगे बढ़ने का मार्ग दिखाती हैं।

कार्यक्रम में शामिल हुई महिलाएं और युवतियां।
भाजपा जिलाध्यक्ष बोले- बच्चे हमारे देश का भविष्य
भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने कहा कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। यह सम्मान उन बच्चों के लिए सीखने का अवसर है, जिन्हें बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होना है।
उन्होंने विद्यार्थियों से बेहतर प्रदर्शन कर अपने समाज, स्कूल, क्षेत्र और राज्य का नाम रोशन करने के संकल्प के साथ पढ़ाई करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि प्रतिभा सम्मान समारोह बच्चों की प्रतिभा को निखारने और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निर्णय लेने का एक बेहतर माध्यम है।
कार्यक्रम का संचालन राधेश्याम यादव और श्रीराम यादव ने किया। 14 गांव अहीर यादव समाज सुधारक अध्यक्ष लखन यादव ने आभार व्यक्त किया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.