Chhapra Agricultural News : छपरा के किसान लक्ष्मण प्रसाद साह VNR वैरायटी के टमाटर की खेती कर तगड़ी कमाई कर रहे हैं. किसान ने बताया कि इस किस्म में 1 ही पौधे में 1किलो से अधिक टमाटर की पैदावार है.
जानें टमाटर की कौन सी है वैरायटी
यही नहीं टमाटर का साइज भी काफी बड़ा हो रहा है. इस खेती में खर्च भी बहुत कम है. साथ ही कमाई ज्यादा हो रही है. जिले के किसान VNR वैरायटी का टमाटर लग रहे हैं. जिसका फलन सारण के धरती पर काफी तगड़ा हो रहा है. किसान लक्ष्मण प्रसाद साह पिछले 3 सालों से इस वैरायटी को लगाकर मालामाल हो रहे हैं. किसान प्रतिदिन इसे तोड़कर मार्केट में बेचते हैं, जिससे नगद पैसा मिलता है. इनके द्वारा गाय के गोबर से टमाटर की खेती की जाती है. खाद के रूप में पुराना गोबर को खेत में डालते हैं. काफी कम मात्रा में रासायनिक खाद भी डालते हैं. बलधुस मिट्टी पर इसकी खेती की जाती है.
1 किलो में चढ़ रहा है सिर्फ 8 टमाटर
किसान लक्ष्मण प्रसाद शाह ने लोकल 18 को बताया कि वह पिछले 3 सालों से VNR वैरायटी के टमाटर की खेती कर रहे हैं. जिसका फलन काफी तगड़ा हो रहा है. इसका फल भी बड़ा-बड़ा होता है. 1 किलो में 7 से 8 टमाटर ही चढ़ाना पड़ता है. इसका फलन इतना होता है कि प्रतिदिन तोड़कर मार्केट में बेचना पड़ता है. साथ ही बताया कि वह गाय का पुराना गोबर 3 सालों से खेत में डाल रहे हैं. जो फसल के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है.
खेत में करते हैं सिर्फ गोबर की खाद का इस्तेमाल
इस तरह के गोबर डालने से खेत का उर्वरक शक्ति बढ़ जाता है. साथ ही काफी कम मात्रा में रासायनिक खाद भी बन जाता है. सैकड़ो किसान इस तरह से खेती करके अच्छी कमाई कर रहे हैं. किसान ने बताया कि यह वैरायटी किसानों के लिए काफी बेहतर है. ज्यादा मात्रा में इसका खेती की जाए तो मोटी कमाई हो सकती है. इसमें खर्च भी काफी कम आता है. खेतों में अभी से फलन शुरू हो चुका है. जहां चैत वैशाख तक टमाटर बेचकर अच्छी कमाई करते हैं.
About the Author
बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में लगभग 4 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटेंट राइटर…और पढ़ें
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.