परगवाल में सीमा पर पकड़ा गया आतंकी अब्दुल खालिक 2021 में शादी के बाद पाकिस्तान चला गया था। वहां वह चार साल तक पीओके सहित कई जगहों पर रहा व आतंकी बनने की ट्रेनिंग ली। परिवार को भी उसके सीमापार जाने का पता नहीं था। लंबे समय से गायब रहने पर चिंगस पुलिस पोस्ट में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी।
खालिक का गांव राजोरी की दरहाल तहसील के उज्जान-मरगा में है। उसकी शादी नौशेरा सब-डिवीजन के रानी-बधेतर गांव में हुई है। 2021 में वह नौशारा से सीमापार कर पाकिस्तान चला गया। गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने झांगड़ से उसकी कार बरामद की थी। इसके बाद माना जा रहा था कि वह पाकिस्तान चला गया है। सूत्रों के अनुसार पाकिस्तान जाने से पहले वह राजोरी में देश विरोधी गतिविधियों में संलिप्त था। धार्मिक कट्टरता वाली सोच थी। युवाओं को बरगलाने की कोशिश करता था। एजेंसियों की उस पर नजर रहती थी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.