Varanasi News: वाराणसी के बरथरा कला गांव के निवासी अधिवक्ता एवं सेंट्रल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष राजा आनंद ज्योति सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मृतक की पत्नी भारती सिंह ने चौबेपुर थाने में तहरीर देकर कई लोगों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया है।
उनका कहना है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद पुलिस ने अभी तक हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं किया। भारती ने बताया कि इससे पहले 30 नवंबर 2024 को भी उन्होंने प्रार्थना पत्र दिया था। भारती सिंह का आरोप है कि कुछ लोग उनके पति की हत्या के मामले को समझौते के जरिए दबाने का प्रयास कर रहे हैं।
उन्होंने दावा किया कि उनके पति ने कोडीन युक्त कफ सिरप सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया था और चंदौली में पकड़े गए कंटेनर की जानकारी भी उन्हीं के द्वारा दी गई थी। इसी कारण उन्हें रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।
उन्होंने शुभम जायसवाल और अमित सिंह टाटा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस दिन उनके पति को जहर दिया गया, उस दिन पार्टी में शुभम मौजूद था और कॉफी पर सभी के नाम लिखे हुए थे। भारती का कहना है कि अमित सिंह टाटा ने शुभम जायसवाल के साथ मिलकर मेरे पति की हत्या कराई है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.