उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बुधवार को सनसनीखेज घटना सामने आई है। वरिष्ठ अधिवक्ता फारूक खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना का आरोप जिला पंचायत में तैनात एक बाबू पर लगाया गया है। हमले में अधिवक्ता की पत्नी भी घायल हुई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फारूक खान जिला कलेक्ट्रेट रामपुर में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में कार्यरत थे। बताया जा रहा है कि उनकी पत्नी जिला पंचायत कार्यालय में कार्यरत हैं। घटना जिला पंचायत परिसर से जुड़ी बताई जा रही है। जहां किसी विवाद के दौरान गोली चलने की बात सामने आई है। हालांकि, घटना के कारणों को लेकर अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल फारूक खान को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी पत्नी भी हमले में घायल हुई हैं।
पुलिस ने अधिवक्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आरोपी बाबू की भूमिका को लेकर पूछताछ की जा रही है।
घटना के बाद अधिवक्ताओं और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। बार एसोसिएशन के सदस्यों ने खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कानून-व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मोके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.