छतरपुर शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी मैं स्थित हुसैन मस्जिद से गोपाल टौरिया (हनुमान मंदिर) की ओर जाने वाले रास्ते में बने मकानों को तोड़ा जा रहा है। प्रशासन ने लगभग 22 मकान चिन्हित किये थे जो कि रास्ते और अतिक्रमण में बने थे। अतिक्रमण तोड़ने के पश्चात पहुंच मार्ग को चौडा किया जा रहा है। इससे रास्ता साफ और आवागम सुलभ हो सकेगा।वहीं लोगों का आरोप है कि हमें पहले आवास दिया गया और अब बेघर किया जा रहा है। वहीं लोग यह भी बताते हैं कि प्रशासन ने नोटिस देने के बाद मकान खाली करने का मौका नहीं दिया। 24 घंटे भी नहीं बीते कि प्रशासन ने बुलडोजर चलाना शुरू कर दिया है। सुबह से नगर पालिका, राजस्व, पुलिस, प्रशासन की टीम आकर मकान तोड़ रही है।
ये भी पढ़े: तेज रफ्तार 108 एंबुलेंस ने तीन साल के मासूम को कुचला, मौत; चालक गिरफ्तार
वहीं प्रशासन पूरे इलाके में ड्रोन कैमरे से निगरानी रख रहा है। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। SDM की मानें तो इलाके के लोगों को लगातार नोटिस दिए गए हैं। नगर पालिका ने पूरा मौका दिया है। इसके बाद भी लोक घरों को खाली करने के लिए तैयार नहीं थे। नियमानुसार सारी कार्रवाई की गई है। इसके बाद बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.