जिले में अवैध मदिरा के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कलेक्टर लीना कमलेश मंडावी के निर्देश तथा जिला आबकारी अधिकारी सीमा गुप्ता के मार्गदर्शन में आबकारी टीम ने मध्यप्रदेश अमरकण्टक के सीमा से लगे गौरेला के तंवाडबरा गांव (अमरेश्वर मंदिर के पीछे) में दबिश देकर अवैध शराब का भंडार पकड़ा।
कार्रवाई के दौरान आरोपी बृजलाल बैगा के एक कमरे से 9 पेटी (450 पाव) गोवा व्हिस्की बरामद हुई, जो केवल मध्यप्रदेश में विक्रय के लिए वैध है। जब्त मदिरा की कुल मात्रा 81.0 बल्क लीटर बताई जा रही है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।आबकारी विभाग ने बरामद शराब और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
यह कार्रवाई आबकारी उपनिरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर, प्रभारी वृत्त पेंड्रा के नेतृत्व में की गई। टीम में उपनिरीक्षक तुलेश कुमार देशलहरे, मुख्य आरक्षक हरिकिशन पटेल तथा आरक्षक इंद्रभान राठौर शामिल रहे।अधिकारी ने बताया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और परिवहन के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.