नवादा में अवैध बालू खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में, अवैध खनन की सूचना पर खनन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने नारदीगंज थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर बालू लदे चार ट्रैक्टरों को जब्त किया। जिला खन
टीम को नारदीगंज स्थित कॉलेज रोड में पंचाने नदी से अवैध रूप से बालू खनन और परिवहन की जानकारी मिली थी। छापेमारी के दौरान, कॉलेज रोड पर दरियापुर मुसहरी के पास बालू लेकर भाग रहे दो ट्रैक्टरों को पकड़ा गया। हालांकि, दोनों ट्रैक्टरों के चालक वाहन छोड़कर फरार हो गए।
2.10 लाख का लगाया गया जुर्माना
स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों ट्रैक्टरों को जब्त कर नारदीगंज थाने लाया गया। जांच में इन ट्रैक्टरों में कोई चालान नहीं पाया गया। बिहार खनिज नियमावली 2024 के तहत खनन राजस्व को हुए नुकसान के आरोप में दोनों वाहनों पर कुल 2 लाख 10 हजार 750 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
इसी अभियान के तहत, खनन टीम ने नारदीगंज थाना क्षेत्र के कुझा इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। यहां बालू लदा एक और ट्रैक्टर जब्त किया गया। इस ट्रैक्टर का चालक पूर्णा भदौर स्थित स्कूल के पास बालू पलटकर मौके से फरार हो गया। ट्रैक्टर पर कोई कागजात या बालू से संबंधित चालान नहीं मिला। नारदीगंज पुलिस की सहायता से इस ट्रैक्टर को बालू सहित थाने में जमा कराया गया।
थाने लाया गया ट्रैक्टर
इस मामले में जब्त ट्रैक्टर पर 1 लाख 269 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। एक अन्य कार्रवाई में, पेश-धनियावां मार्ग से एक और ट्रैक्टर जब्त किया गया। इस ट्रैक्टर को भी नारदीगंज थाने लाया गया। इस पर भी कोई कागजात या चालान नहीं मिला, और न ही किसी व्यक्ति, चालक या मालिक द्वारा कोई चालान प्रस्तुत किया गया। बिहार खनिज नियमावली के तहत इस ट्रैक्टर पर भी 1 लाख 269 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.