UP News: मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर के बड़ी बाजार में बुधवार को दोपहर लगभग 12 बजे होली जुलूस में तेजाब फेंकने का आरोप लगाया गया है। इसमें एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। मामले में जांच में पुलिस जुट गई है।
कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर मोहल्ला काजी टोला निवासी मनीष कंस्कार (25) वर्ष जो होली के जुलूस में शामिल था। जुलूस जैसे ही संगतजी मंदिर से अपने पुराने रास्ते सोनार गली छोटी बाजार से बड़ी बाजार में पहुंची था कि इसी बीच शामिल लोग रंग गुलाल उड़ाने लगे। आरोप है कि होली हुड़दंग और भीड़ का फायदा उठाते हुए किसी ने छत के ऊपर से तेजाब फेंक दिया।
तेजाब से मनीष का दोनों हाथ बुरी तरह से जल गया। पांच अन्य लोगों के ऊपर हल्के छींटे पड़े, जिसे वह लोग मामूली रूप से जले हैं। मनीष जमीन पर गिरकर चिल्लाने लगा।। जुलूस में शामिल लोगों ने आनन फानन उसको मुहम्मदाबाद गोहना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.