ग्वालियर में एमबीए करने के बाद एक मल्टीनेशनल कंपनी में कार्यरत युवक ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान लवजीत राणा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि लवजीत और उसके एक साथी पर डबरा में तीन साल की बच्ची की मां की शिकायत पर पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज था। इस मामले में उसका साथी जेल में बंद है, जबकि लवजीत फरार चल रहा था। जमानत न मिलने और केस की वजह से वह मानसिक रूप से काफी परेशान था।
घटना गोले का मंदिर थाना क्षेत्र की पुरुषोत्तम विहार कॉलोनी की है। परिजनों के अनुसार, लवजीत ने रात करीब 12 बजे बच्चों से कहा कि वह अकेला सोएगा। इसके बाद उसने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर चाची, रिश्तेदारों और पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पढे़ं: रेलवे ट्रैक पर दो टुकड़ों में कटा मिला सेंटिंग कारोबारी का शव, पहचान के बाद परिवार में मचा कोहराम
घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिकायतकर्ता महिला और उसके वकील जीजा द्वारा ब्लैकमेलिंग कर लवजीत पर मानसिक दबाव बनाया जा रहा था, जिससे वह टूट गया। उनका कहना है कि फर्जी केस और ब्लैकमेलिंग के कारण एक होनहार युवक की जान चली गई।
वहीं, गोले का मंदिर थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। मृतक ने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है या नहीं, इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम कराया है और सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.