{“_id”:”69b47aecfb9cf26f66073bf9″,”slug”:”accused-of-forced-settlement-with-sexual-abuse-accused-swar-news-c-279-1-mo11005-114174-2026-03-14″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Rampur News: यौन शोषण के आरोपी से जबरन समझौता कराने का आरोप”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Sat, 14 Mar 2026 02:30 AM IST
ठाकुरद्वारा। एक युवती के परिजनों ने यौन शोषण के आरोपी से जबरन समझौता कराने का आरोप लगाया है। जबकि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने ऐसा कोई भी मामला संज्ञान में होने से साफ इन्कार किया है।
Trending Videos
नगर के मोहल्ला निवासी युवती ने बताया कि उसपे आठ मार्च को पुलिस को तहरीर दी थी। तहरीर में आरोप लगाया था कि गांव निवासी एक युवक ने तीन वर्ष पूर्व उससे जान-पहचान की फिर उससे निकाह करने का झांसा दिया और उसे फोन कर बलाया। कई जगह ले जाकर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया लेकिन निकाह के लिए कहने पर वह टालमटोल करता रहा। युवती के अनुसार आरोपी ने उसे सात मार्च को अपने घर पर बुलाया। वहां पर आरोपी और उसके परिवार वालों ने उसे बुरी तरह मारा पीटा। युवती का कहना है कि आरोपी से निकाह की मांग की तो आरोपी ने कहा कि वह कम से कम दो वर्ष का समय चाहता है। कुछ लोगों ने दबाव पर उसने दो वर्ष का समय देने के समझौते पर हस्ताक्षर कर दिए। कोतवाली के बाहर खड़े उसके परिजनों ने समझौता जबरन कराने का आरोप लगाते हुए इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि वह मुरादाबाद जाकर इसकी शिकायत अधिकारियों से करेंगे। इस बारे में कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने कोई जानकारी होने से इन्कार किया है।