नूंह। सदर थाना क्षेत्र के धांधुका गांव के युवक से मुकदमे के धाराओं को कम कराने व मुकदमे में शामिल लोगों को निकलवाने के नाम पर 1.80 लाख की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने सीएम विंडो में शिकायत देकर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की है।
इकबाल पुत्र सम्मन ने अपनी शिकायत में बताया कि थाना सदर नूंह में उनके व परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया था। इसी दौरान इमरान ने उनसे संपर्क किया और अपने आपको सेशन जज का ड्राइवर बताकर ऊंची पहुंच का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि गंभीर धाराओं को हटवा देंगे और केवल दो लोगों की गिरफ्तारी करवाकर बाकी को मुकदमे से निकलवा देंगे। आरोप है कि उनकी बातों में आकर पीड़ित ने जून 2025 में नूंह शहर के गौशाला रोड पर नियाज मोहम्मद व इमरान को 1.80 लाख रुपये दे दिए। बावजूद इसके उनके खिलाफ धारा लग गई और सभी आरोपी नामजद रहे। बाद में नियाज मोहम्मद ने 80 हजार रुपये वापस किए, जबकि एक लाख रुपये अभी भी बकाया बताए जा रहे हैं। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और शेष रकम दिलाने की मांग की है। संवाद
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.