सीएसपी दीपिका शिंदे ने बताया कि बंगाली कॉलोनी निवासी विनय गायनी के घर में बैतूल के रहने वाले निखिल आहके द्वारा खुद को सीने में गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस पहुंची तो युवक घर के भीतर जमीन पर मृत अवस्था में पड़ा मिला।
प्रेमिका से बात न होने पर उठाया कदम
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि निखिल बैतूल की ही एक युवती से प्रेम करता था। युवती कुछ दिन पहले अपने जीजा विनय गायनी के घर उज्जैन आ गई थी और निखिल से बातचीत नहीं कर रही थी शनिवार को निखिल दोपहिया वाहन से बंगाली कॉलोनी पहुंचा और सीधे घर में प्रवेश कर गया। उस समय घर में युवती, उसकी बहन और अन्य परिजन मौजूद थे। बताया जा रहा है कि बातचीत से इनकार किए जाने पर निखिल ने युवती और उसकी बहन को धक्का देकर कमरे में बंद कर लिया और स्वयं पिस्टल निकालकर अपने सीने में गोली मार ली।
पिस्टल बरामद, एफएसएल जांच जारी
पुलिस के अनुसार युवक अपने साथ पिस्टल लेकर आया था, जो मौके से बरामद कर ली गई है। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।
ये भी पढ़ें- Holi 2026: होली पर यात्रियों को बड़ी राहत, वडोदरा-खातीपुरा और बांद्रा-गोरखपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
एकतरफा प्रेम का एंगल जांच में
पुलिस ने निखिल का मोबाइल जब्त कर लिया है तथा युवती के मोबाइल की भी जांच की जा रही है। कॉल डिटेल, चैट रिकॉर्ड और अन्य डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर यह जांच की जा रही है कि मामला एकतरफा प्रेम का था या नहीं। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनकी मदद से घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। साथ ही यह भी जांच का विषय है कि युवक पिस्टल कहां से लाया।
प्रत्यक्षदर्शियों के बयान
घटना के समय घर में विनय गायनी की पत्नी, उनकी साली और एक बच्चा मौजूद था। विनय की पत्नी के अनुसार, निखिल ने घर में घुसते ही कहा कि “आपकी बहन मुझसे बात नहीं कर रही है, उससे कहिए कि मुझसे बात करे।” इसके बाद कुछ ही क्षणों में उसने पिस्टल निकालकर खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। नीलगंगा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फॉरेंसिक रिपोर्ट, परिवार के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.