{“_id”:”69af1f0e971cd25327031d5b”,”slug”:”a-young-man-ran-away-from-a-petrol-pump-after-filling-his-tank-pretending-to-pay-using-google-pay-yamuna-nagar-news-c-246-1-sknl1018-152585-2026-03-10″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Yamuna Nagar News: पेट्रोल पंप से टैंक फुल करवाकर भागा युवक, गूगल पे से भुगतान का बनाया बहाना”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Tue, 10 Mar 2026 12:57 AM IST
प्रतापनगर। क्षेत्र के गुलाबगढ़ गांव स्थित एक पेट्रोल पंप से कार सवार दो युवक टैंक फुल करवाने के बाद भुगतान किए बिना भाग गया। आरोप है कि युवक ने गूगल पे से भुगतान करने का बहाना बनाकर पंप का स्कैनर अपने फोन में दर्ज किया और तेल भरने के बाद कार लेकर मौके से निकल गया। पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है।जानकारी के अनुसार 7 मार्च को एक कार पेट्रोल पंप पर आकर रुकी। कार में दो युवक सवार थे। इनमें से एक युवक कार से उतरकर पंप कर्मचारी के पास गया और गाड़ी का टैंक फुल करने के लिए कहा। जब कर्मचारी गाड़ी में तेल भरने लगा तो युवक ने गूगल पे से भुगतान करने के नाम पर पंप का स्कैनर अपने मोबाइल में स्कैन किया और फिर वापस कार में बैठ गया। जैसे ही कार का टैंक फुल हुआ, युवक ने कार स्टार्ट की और मौके से फरार हो गया। कर्मचारियों ने उसका पीछा करने की कोशिश भी की, लेकिन तब तक कार सवार काफी दूर निकल चुके थे।
Trending Videos
घटना की सूचना मिलते ही पेट्रोल पंप संचालक योगेश काका (गुलाबगढ़) मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच के दौरान युवक की पहचान सोशल मीडिया पर जैली मंडेबर नाम की इंस्टाग्राम आईडी से होने की बात सामने आई। इसके बाद पेट्रोल पंप संचालक ने मामले की शिकायत थाना प्रताप नगर में दी। पुलिस द्वारा युवक के पते पर संपर्क करने पर पता चला कि वह मंडेबर गांव का रहने वाला है और 12वीं कक्षा का छात्र है। पंप संचालक योगेश काका का दावा है कि उक्त युवक जिले के करीब दो दर्जन से अधिक पेट्रोल पंपों पर इसी तरह तेल भरवाकर बिना भुगतान किए फरार हो चुका है।