जांजगीर | नवागढ़ थाना क्षेत्र में घर के अंदर घुसकर मारपीट करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। 8 मार्च को छोटे बाई चंद्रा ने थाना नवागढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि जमीन बंटवारे को लेकर पुरानी रंजिश के चलते आरोपी महावीर चंद्रा (56 वर्ष) निवासी कीरित, थाना नवागढ़ ने उनके घर में घुसकर अश्लील गाली-गलौज की और डंडे व हाथ-मुक्के से मारपीट की। पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में महावीर ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.