पुलिस थाना ब्रौ के तहत आने वाली पोशना पंचायत में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा पेश आया। जंगल में घास काटने गई एक महिला की पैर फिसलने से मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।
पुलिस थाना ब्रौ से मिली जानकारी के मुताबिक पोशना पंचायत के पनाशा गांव की महिला तारा देवी (49), पत्नी लीला चंद रोज की तरह सुबह करीब 6:30 बजे घर के साथ लगते जंगल में घास काट रही थी। इस दौरान अचानक उसका पैर फिसला और वह गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में उसे शरीर पर गंभीर चोटें आई। हादसे का पता चलते ही महिला के परिजनों और स्थानीय लोगों ने उसे हादसास्थल से बाहर निकाला और तुरंत रामपुर के खनेरी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की हैं और इस आकस्मिक निधन से सभी स्तब्ध हैं।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी आनी राजीव मेहता ने बताया कि पैर फिसलने के कारण एक महिला की मौत हुई है। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.