ये भी पढ़ें: Bhopal News: महाशिवरात्रि पर देश की पहली किन्नर शंकराचार्य का पट्टाभिषेक, 60 किन्नरों की घर वापसी का दावा
स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर ट्रॉली को समय रहते पानी में नहीं उतारा जाता, तो आग आसपास के घरों, खेतों और अन्य वाहनों तक फैल सकती थी, जिससे बड़ा नुकसान हो सकता था। घटना में ट्रॉली और उसमें रखा कढ़ाबा पूरी तरह जलकर खाक हो गया, जिससे वाहन मालिक को आर्थिक नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और चालक समेत अन्य लोग सुरक्षित रहे।
घटना की जानकारी स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग को भी दी गई है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि ट्रॉली बिजली के खुले तार की चपेट में आई थी, जिससे आग भड़क गई। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि भारी वाहनों को बिजली लाइनों के नीचे ले जाते समय सावधानी बरतें और खुले तारों की शिकायत संबंधित विभाग को तुरंत दें।
स्थानीय ग्रामीणों ने चालक की सूझबूझ और तत्परता की सराहना करते हुए कहा कि उसकी समझदारी ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया। इस घटना ने एक बार फिर बिजली लाइनों की सुरक्षा और जागरूकता की आवश्यकता को उजागर किया है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.