ये भी पढ़ें: MP News: सतवास में हालात बेकाबू, दंपती ने लगाई खुद को आग, जेसीबी पर भीड़ के पथराव के बाद जान बचाकर भागी टीम
पीड़ित छात्रा, जो कक्षा 11वीं कॉमर्स संकाय की छात्रा है, ने बताया कि स्कूल में गणित प्रदर्शनी की तैयारी चल रही थी। वह करीब दो घंटे तक स्कूल परिसर में रंगोली बना रही थी। सिरदर्द होने के कारण वह क्लासरूम में बैठ गई। इसी दौरान कक्षा दसवीं की शिक्षिका चेतना राजपूत वहां पहुंचीं और उसे दोबारा रंगोली बनाने को कहा। छात्रा का आरोप है कि जब उसने अस्वस्थ होने की बात कहते हुए मना किया, तो शिक्षिका ने उसके बाल पकड़कर झूमाझटकी की। विरोध करने पर शिक्षिका ने उसका गला दबा दिया और जान से मारने की धमकी भी दी। घटना से घबराई छात्रा ने घर जाकर पूरी बात परिजनों को बताई।
इसके बाद परिजन और एबीवीपी कार्यकर्ता सोमवार शाम एसडीएम कार्यालय पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। एसडीएम द्वारा मामले को गंभीर मानते हुए जांच के निर्देश दिए गए।
विद्यालय समिति के अध्यक्ष रविशंकर अग्रवाल ने बताया कि घटना शनिवार दोपहर करीब डेढ़ से दो बजे के बीच हुई थी। विवाद सामने आने के बाद शिक्षिका चेतना राजपूत से तत्काल इस्तीफा ले लिया गया है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन छात्राओं की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करेगा। प्रधानाचार्य सुश्री ई. चंद्रलेखा जनार्दन रेड्डी के पद को भी तत्काल प्रभाव से समाप्त किया जा रहा है। यह निर्णय विचार-विमर्श के बाद लिया गया है ।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.