फोटो-11सीकेटीपी 13 प्रियंका देवी फाइल फोटो।
फोटो 11 सीकेटीपी 14 पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद परिजन। संवाद
– बोलेरो की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही
– मछारिया गांव की निवासी थी, पथरौड़ी मोड़ के साइकिल में मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। सदर कोतवाली क्षेत्र में हाईस्कूल परीक्षा देकर लौट रही एक सोलह वर्षीय छात्रा की बोलेरो की टक्कर से मौत हो गई। मंगलवार दोपहर हुई इस घटना में घायल छात्रा ने सतना में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से बोलेरो की तलाश कर रही है।
मछारिया गांव निवासी फूलचंद्र प्रजापति ने बताया कि उनकी बेटी प्रियंका देवी (16) मंगलवार सुबह शिवरामपुर स्थित परम विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हाईस्कूल परीक्षा देने गई थी। वहां से लौटते समय दोपहर करीब दो बजे पथरौड़ी मोड़ के चौहान ढाबा के पास एक बोलेरो ने पीछे से उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से प्रियंका गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने उसे तत्काल सीएचसी शिवरामपुर में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी।
हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां से उसे सतना ले जाया गया। सतना में इलाज के दौरान प्रियंका की मौत हो गई। शव लाने के बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। चौकी प्रभारी शिवरामपुर शनि चतुर्वेदी ने घटना की पुष्टि की है। बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी मिली है। बोलेरो की पहचान के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.