जानकारी के अनुसार ग्राम चिकलाना में स्थित संस्कार विद्यालय के बच्चों को छुट्टी होने पर मैजिक वाहन चालक बुधवार दोपहर वाहन में बैठाकर घर छोड़ने जा रहा था। तभी ग्राम चिकलाना के टर्न पर अचानक वाहन असन्तुलित होकर पलट गया। इससे उसमें सवार विद्यार्थियों की चीख-पुकार गूंज उठी। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जैसे-तैसे घायलों को वाहन से बाहर निकाला। दुर्घटना की खबर से गांव में हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ लग गई तथा विद्यार्थियों के अभिभावक भी मौके पर पहुंचे। अधिक चोट आने पर शिक्षिका 33 वर्षीय सरिता पति प्रहलाद बग्गड, 15 वर्षीय छात्र जयवर्धन पिता पृथ्वीराज सिंह, 15 वर्षीय छात्रा अंकिता पिता अनोखीलाल धाकड़, 11 वर्षीय अभिनव पिता अनोखीलाल धाकड़, 23 वर्षीय हासिम मंसूरी, 13 वर्षीय छात्रा रेहाना पिता युनुस मंसूरी, मेसुरी, 7 वर्षीय यशस्वी पिता नागेहवर, 10 वर्षीय रिजवान और 10 वर्षीय फरहान पिता यूनुस सभी निवासी ग्राम चिकलाना को अस्पताल ले जाया गया।
ये भी पढ़ें- 87 साल में पहली बार, एयरपोर्ट ने बनाया सबसे बड़ा रिकॉर्ड, 40 लाख यात्री आए इस साल
ग्रामीणों ने किया वाहन सीधा, अभिभावकों ने आक्रोश जताया
वाहन पलटने की खबर तेजी से गांव में फैली। आसपास मौजूद लोग तथा खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे। लॉगिन ने बच्चों को वाहन से बाहर निकालकर वाहन को सीधा किया। इसी बीच बच्चों के अभिभावक भी मौके पर पहुंचे और उन्होंने दुर्घटना को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चे दहशत में थे। उन्होंने कांच फोड़कर और दरवाजे खोलकर बच्चों को बाहर निकाला, वाहन की कंडीशन अच्छी नहीं होने पर लोगों ने आक्रोश व्यक्त किया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची तथा दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक तरफ करवा खड़ा करवाया। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।
दुर्घटनाग्रस्त वाहन को एक तरफ करवाते पुलिसकर्मी।– फोटो : credit
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.