ये भी पढ़ें- महाकाल मंदिर में सोमनाथ के पुरातात्विक अवशेषों के दिव्य शिवलिंगों का मिलन, गर्भगृह में हुआ पूजन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम करीब 7 बजे की घटना है। शैलेष लोधी का डेढ़ वर्षीय पुत्र इतिस घर पर खेल रहा था। घर में रात के खाना की तैयारी हो रही थी और इतिस खेलते हुए वही पहुंच गया और अपनी मां रीना के पास पहुंचते समय वह आग के चूल्हे पर चढ़ी खोलती कढ़ाही में जा गिरा। इतिस को मां ने तत्काल कढ़ाही से निकाला और परिवार के अन्य परिजनों को बुलाया। इतिस के गले से लेकर पेट पैर तक और हाथ गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन अपने निजी वाहन से बच्चे को सामुदायिक अस्पताल लेकर पहुंचे। शनिवार को हालत में सुधार होने के कारण उसे घर लेकर पहुंच गए। लेकिन उसकी हालत बिगड़ने पर शनिवार को दोबारा जिला अस्पताल मैं भर्ती किया है। फिलहाल उसे बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है।
दादा जगत लोधी ने बताया कि उसकी मां खाना बनाने के लिए चने की बाजी के लिए पानी कढ़ाही में गर्म कर रही थी तभी उसका नाती इतिस मां के पास गोद में जाने के लिए दौड़ा उसका कपड़े में पर फंस गया और वह सीधा कढ़ाही में गिर गया।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.