जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र स्थित निजामुद्दीनपुर मोहल्ले में नेवारी के एक बड़े पुंज में आग लग गई। इस घटना में हजारों रुपए की संपत्ति जलकर खाक हो गई। किसान अजीत कुमार ने बताया कि उन्होंने धान की उपज के बाद नेवारी अपने खलिहान में रखी थी। अचानक धुआं नि
उन्होंने मोटर की सहायता से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और पूरा नेवारी जलकर राख हो गया। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल पाया है। हालांकि, अजीत कुमार का मानना है कि अचानक आग लगने से यह प्रतीत होता है कि किसी असामाजिक तत्व ने इस घटना को अंजाम दिया है।
पशुओं को चारा खिलाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा
अजीत कुमार ने बताया कि यह नेवारी उनके पशुओं के चारे के लिए रखी गई थी। इसमें कुछ नेवारी खरीदी हुई थी और कुछ उनके अपने खेत की थी। सब कुछ जल जाने से अब उन्हें पशुओं को चारा खिलाने में भारी कठिनाई का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से आर्थिक मदद की मांग की है, ताकि वे अपने पशुओं के लिए चारा खरीद सकें।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.