दमोह समन्ना में गुरुवार दोपहर दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। दमोह देहात थाना क्षेत्र के इस गांव में 16 वर्षीय किशोर की लोहे की रॉड और हथौड़े से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद आरोपी द्वारा शव के साथ वीभत्स हरकत किए जाने के आरोप से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
जानकारी के अनुसार, इमलिया चौकी अंतर्गत अर्थखेड़ा निवासी भरत विश्वकर्मा (16) अपनी बहन तमन्ना के घर भाईदूज का टीका लगवाने समन्ना आया था। दोपहर में वह बाइक से वापस लौट रहा था, तभी गांव के गुड्डा पटैल ने उस पर पीछे से रॉड और हथौडे से हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी ने पहले लोहे की रॉड से सिर पर वार किया। किशोर के गिरते ही उसने हथौड़े से लगातार प्रहार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
हत्या के बाद की वीभत्स हरकत
हत्या के बाद आरोपी ने शव के सिर से पर हथौड़े से कई बार किए और मांस निकाला और खाने लगा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जो बहुत ही विचलित कर देने वाला है। घटना को देख गांव में मौजूद ग्रामीणों ने पथराव कर उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भागकर पास के खेत में जा छिपा।
ये भी पढ़ें- लॉरेंस बिश्नोई गैंग का गुर्गा गिरफ्तार, 10 करोड़ की फिरौती के लिए घर पर फेंकने थे पेट्रोल बम
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.