प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, घटना के समय घर में रोजमर्रा के उपयोग का सामान, रजाई-गद्दे और अन्य घरेलू वस्तुएं रखी थीं। ब्लास्ट के बाद करीब 15 मिनट तक आग ने विकराल रूप धारण किए रखा, जिससे पूरा घर धुएं और लपटों से घिर गया। मोहल्ले में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोगों ने तत्काल पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम और दमकल वाहन मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद घर के अंदर का नजारा काफी भयावह था, जहां गृहस्थी का सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था।
ये भी पढ़ें- मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर पर अभद्रता और नशे में ड्यूटी का आरोप, परिजनों ने किया हंगामा
बताया जा रहा है कि यह मकान मोती मोहल्ला निवासी महेश सोनी का है। प्रारंभिक आकलन में आगजनी से लगभग दो लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और आग लगने के कारणों की जानकारी जुटाई। प्राथमिक जांच में इलेक्ट्रिक रॉड में शॉर्ट सर्किट या ब्लास्ट को आग लगने की वजह माना जा रहा है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.