पहलगाम के लारीपोरा इलाके में मंगलवार तड़के भीषण आग लगी जिसमें असल रिजॉर्ट के तीन ढांचे और एक वाहन इसकी चपेट में आ गए। घटना के तुरंत बाद दमकल विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया।
सबसे पहले फायर स्टेशन पहलगाम की टीम मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बाद में फायर स्टेशन सल्लर (अनंतनाग) और फायर स्टेशन अश्मुकाम से भी अतिरिक्त टीमें भेजी गई, जिन्होंने मिलकर आग बुझाने के अभियान को अंजाम दिया।
इस पूरे ऑपरेशन की निगरानी एडीजीपी फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज जम्मू-कश्मीर आलोक कुमार के नेतृत्व में की गई। वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे और बचाव कार्यो का समन्वय किया।
दमकल विभाग की मुस्तैदी के चलते आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। हालांकि इस घटना में असल रिजॉर्ट के तीन ढांचे और एक वाहन को नुकसान पहुंचा है, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।
आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। संबंधित विभाग द्वारा मामले की जांच जारी है।
Discover more from India News
Subscribe to get the latest posts sent to your email.